2018 में विश्व में ज्यादा खुला सहयोग और विश्वास हो- वांग यी

2018-01-31 11:08:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

चीनी विदेश मंत्रालय ने 30 जनवरी को पेइचिंग में साल 2018 का सत्कार समारोह आयोजित किया। विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि 2018 में चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर डटा रहेगा और चीनी विशेषता वाले बड़े देश की कूटनीति में नया अध्याय लिखेगा। आशा है कि विश्व में ज्यादा खुला, सहयोग और विश्वास पैदा होगा।

वांग यी ने साल 2017 का सिंहावलोकन करते हुए कहा कि चीनी कूटनीति को देश के विकास में नई मांग, अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में नए परिवर्तन के अनुकूल होनी चाहिए। ताकि चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान वाले चीन सपने को बखूबी अंजाम देने में भूमिका निभा सके और मानव जाति की स्थाई शांति और आम समृद्धि वाले विश्व सपने को आगे बढ़ाया जा सके।

वांग यी ने यह भी कहा कि 2018 चीन में सुधार और खुलेपन की 40वीं वर्षगाठ है। इस साल 19वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शुरूआत वर्ष भी है। चीन शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजदावी विचारधारा के मार्गदर्शन पर शांतिपूर्ण विकास रास्ते पर डटा रहेगा। चीन भूमंडलीय साझेदार नेटवर्क का विस्तार करते हुए विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर राजनीतिक तरीके से हॉट मामलों के समाधान का प्रयास करेगा। विभिन्न पक्षों के विश्वसनीय साथी के रूप में चीन विश्व शांति और विकास केलिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

(श्याओ थांग)

शेयर