गणतंत्र दिवस की शाम विदेशी अतिथियों के लिये विशेष कार्यक्रम आयोजित

2018-01-26 18:33:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/8

26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस भारतीय दूतावास में मनाया गया। इसके साथ ही वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शाम को पेइचिंग के एक पांच सितारा होटल में विदेशी अतिथियों के लिये विशेष कार्यक्रम और प्रीति भोज का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अगवानी भारतीय दूतावास और राजदूत गौतम बंबावले ने की। इस दौरान चीन के उप विदेश मंत्री खोंग श्वान योव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। 

विशेष कार्यक्रम में विदेशों के राजदूत, डिफ़ेन अटाशे और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजदूत ने संक्षिप्त भाषण भी दिया। इस अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन इसलिये किया जाता है ताकि विदेशों में भारत को लेकर नई जानकारी और जागरूकता प्रदान की जाए।


पंकज श्रीवास्तव 

शेयर