चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्णाधिवेशन की विज्ञप्ति जारी
18 से 19 जनवरी तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा पूर्णाधिवेशन पेइचिंग में आयोजित हुआ। केन्द्रीय समिति के 203 सदस्य और 172 वैकल्पिक सदस्य पूर्णाधिवेश में उपस्थित हुए। महासचिव शी चिनफिंग ने बयान दिया। पूर्णाधिवेशन में देश के संविधान के संशोधन पर सुझाव पारित किया गया।
पूर्णाधिवेशन का मानना है कि पार्टी की 19वीं कांग्रेस में नये युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद का विचार तय किया गया, जिससे पार्टी व देश के विभिन्न कार्यों के विकास के लिए शक्तिशाली गारंटी उपलब्ध हो गयी है। पूर्णाधिवेशन के मुताबिक पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने पूर्ण रूप से कानून के अनुसार देश पर शासन करने के कार्यों पर जोर दिया। हमारी पार्टी देश के शासन में संविधान की भूमिका को महत्व देती है, संविधान का निर्माण करने का देश के शासन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
पूर्णाधिवेशन का मानना है कि संविधान का निर्माण चीनी विशेषता वाले समाजवादी अभ्यास के साथ-साथ किया जाना चाहिये। सन 1954 में हमारे देश का प्रथम संविधान ने जन्म लिया था, वर्ष 1982 में देश का दूसरे संस्करण का संविधान जारी हुआ। इसके बाद वर्ष 1988, 1993, 1999 और 2004 में भी संशोधन हुआ। इसका मतलब है कि देश के संविधान में भी जनता के अभियान के साथ-साथ निरंतर सुधार किया जाना चाहिये। उस समय से आज तक पार्टी व देश के कार्यों में भारी परिवर्तन आया है। पार्टी की 19वीं कांग्रेस में चीनी विशेषता वाले समाजवाद के विकास में नये-नये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। इस स्थिति में संविधान में संशोधन किये जाने की आवश्यकता है।
पूर्णाधिवेशन के अनुसार संविधान के संशोधन कार्यों में पार्टी के नेतृत्व और राजनीति की सही दिशा पर कायम रहना चाहिये, और संविधान के संशोधन में जनवाद और जनता की उम्मीदों की गारंटी की जानी चाहिये। पूर्णाधिवेशन ने पार्टी के सभी सदस्यों से नये युग में कानून के अनुसार देश का शासन करने और कानूनी शासन वाले समाजवादी देश का निर्माण करने का प्रयास करने का आग्रह किया।
( हूमिन )



