चीन में आमिर खान की फिल्म《सीक्रेट सुपरस्टार》रिलिज़

2018-01-19 17:29:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

साल 2017 में आमिर खान की फिल्म“दंगल”ने चीन में भारी कामयाबियां हासिल कीं। इस साल के शुरुआत में आमिर खान की नई फिल्म《सीक्रेट सुपरस्टार》एक बार फिर चीन में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हुई है। 19 जनवरी को पेइचिंग में《सीक्रेट सुपरस्टार》पेइचिंग में रिलिज़ हुई है, जिसे चीनी दर्शकों की वाहवाही मिली।

फिल्म में दिखाया गया है कि एक 14 वर्षीय लड़की इंसिया को गाना गाने का शौक है, लेकिन उसका पिता उसके गाने का विरोध करता है। इंसिया ने बुर्के में अपना चहरा ढककर विडियो बनाया और इन्टरनेट पर अपलोड कर दिया। इंसिया का वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो गया और उसकी मधुर आवाज़ और गहरी भावना ने नेटीजनों को बहुत प्रभावित किया। फिल्म में आमिर खान एक अजीब संगीतकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका नाम शक्ति कुमार होता है और इंसिया की मदद करता है, जिससे इंसिया के जीवन में जमीन-आसमान का परिवर्तन हो जाता है। इस फिल्म में मां और बेटी के बीच प्रेम की भावना को बखुभी दिखाया है, साथ ही भारत में पारिवारिक हिंसा का घूँघट भी उठाया है और भारतीय महिला के स्वतंत्र जीवन के प्रति खोज भी दिखाई गई है।

चीनी दर्शकों को आमिर खान की फिल्म बहुत पसंद आती है। उन्होंने कहा कि फिल्म《सीक्रेट सुपरस्टार》के माध्यम से भारतीय समाज और संस्कृति के बारे में उनकी समझ बढ़ी है। सपना पूरा करने के लिए इंसिया के प्रयास से वे काफी प्रभावित हुए हैं। फिल्म की कहानी न केवल अच्छी है, बल्कि सभी गाने बहुत मधुर भी हैं। आमिर खान की यह फिल्म देखकर बहुत मजा आया है।

(श्याओ थांग)  

शेयर