चीनी वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रहों “सुपरव्यू-1 03/04” का सफल प्रक्षेपण

2018-01-09 16:13:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

9 जनवरी को 11 बजकर 24 मिनट पर चीन के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च-2डी लॉन्च वाहन के ज़रिये चीनी वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रहों “सुपरव्यू-1 03/04” को प्रक्षेपण किया गया। इसके बाद ये उपग्रह वक्र-पथ पर पहुंचा। वर्ष 2018 चीनी एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन (सीएएससी) का पहला लॉन्च मिशन संपूर्ण रूप से सफल हुआ।

उपग्रह “सुपरव्यू-1 03/04” 0.5 मीटर रेजोल्यूशन की तस्वीरें मुहैया कराने में समक्ष है।

यह दूसरी बार है कि CASC (सीएएससी) ने उच्च रेजोल्यूशन वाले दो रिमोट सेंसिंग उपग्रहों सुपरव्यू-1 का सफल प्रक्षेपण किया है। इन उपग्रहों से वाणिज्यिक तस्वीरें ली जा सकेंगी।

सुपरव्यू वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह प्रणाली के चारों उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण इस बात का प्रतीक है कि चीन के पहला वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह नक्षत्र आधिकारिक तौर पर स्थापति हुआ, जिसका रेजोल्यूशन 0.5 मीटर है।

(हैया)

शेयर