थ्येनआनमेन चौक पर झंडारोहण
1 जवरी 2018 के तड़के को थ्येनआनमेन चौक पर राष्ट्रीय झंडारोहण समारोह आयोजित हुआ। चीनी जन मुक्ति सेना सम्मान गार्ड और सैन्य ऑर्केस्ट्रा ने इस समारोह में प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय झंडा एक देश की पहचान और प्रतीक होता है। चीनी जन मुक्ति सेना ने चीनी राष्ट्रीय झंडे की रक्षा की, इससे साबित होता है कि चीनी सेना हमेशा चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करेगी।
1 जवरी 2018 को तड़के को थ्येनआनमेन सिटी गेट टॉवर से तेज़ आवाज़ में हार्न बजा, फिर 96 राष्ट्रीय झंडे के एस्कॉर्ट सदस्य चीनी राष्ट्रीय झंडा के साथ थ्येनआनमेन चौक पहुंचे। इसके बाद चीनी राष्ट्रीय गान बजते हुए सूरज की रोशनी के साथ झंडा ऊपर उठा।
इस दौरान थ्येनआनमेन चौक पर हजारों लोगों ने राष्ट्रीय झंडारोहण समारोह देखा। उन्होंने मातृभूमि दीर्घायु रहे के नारे लगाए।
1 जनवरी में थ्येनआनमेन चौक पर राष्ट्रीय झंडारोहण समारोह में कुल 96 राष्ट्रीय झंडे के एस्कॉर्ट सदस्य शामिल हुए, इसके बाद दैनिक राष्ट्रीय झंडारोहण समारोह में 66 राष्ट्रीय झंडे के एस्कॉर्ट सदस्यों ने हिस्सा लिया।
(मीरा)








