सछ्वान में चीनी और भारतीय मूर्तियों की प्रदर्शनी
2017-12-22 14:55:55
दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के संग्रहालय में“ईस्वी 4वीं शताब्दी से 7वीं शताब्दी तक चीनी और भारतीय मूर्तियों की प्रदर्शनी”आयोजित हो रही है, जो 7 जनवरी को संपन्न होगी। मौजूदा प्रदर्शनी में 20 से अधिक सांस्कृतिक संग्रहालयों में सुरक्षित कई मूर्तियां प्रदर्शित की जा रही हैं। जिनमें भारत के गुप्त साम्राज्य कालीन की 56 मूर्तियां और चीन में उत्तरी वेइ राजवंश से प्रारंभिक थांग राजवंश तक की 103 पत्थर वाली मूर्तियां शामिल हैं। इनके अलावा प्रदर्शनी में कुछ कांस्य और मिट्टी वाली मूर्तियां भी प्रदर्शित की जा रही हैं।





