2018“बेल्ट एंड रोड”नेपाल में प्रवेश शीर्षक फोटो प्रतियोगिता शुरू
नेपाली राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो, चीन-नेपाल मीडिया संघ और सछ्वान प्रांतीय कला और फोटो संघ के तत्वावधान में आयोजित 2018“बेल्ट एंड रोड”नेपाल में प्रवेश शीर्षक फोटो प्रतियोगिता 17 दिसम्बर को सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु में शुरू हुई। बताया जाता है कि मौजूदा प्रतियोगिता में नेपाल की यात्रा करने वाले सभी पर्यटक और फोटोग्राफ़र भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी नेपाली राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी।
नेपाली राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रधान के प्रतिनिधि ने शुरुआती रस्म में नेपाल के पर्यटन उद्योग की जानकारी दी। उन्होंने चीनी पर्यटकों और फोटोग्राफ़रों को नेपाल की यात्रा करने का निमंत्रण दिया।
वहीं चीन स्थित नेपाली राजदूत लीला मणि पौड्याल ने भाषण देते हुए कहा कि नेपाल विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य स्थल है। सरकार को आशा है कि फोटो प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान से चीन और नेपाल के बीच चतुर्मुखी आर्थिक आवाजाही मज़बूत होगी।
उस दिन छंगतु में नेपाली राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो ने चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की, जो 23 दिसम्बर तक जारी रहेगी।
(श्याओ थांग)










