(फोटो) युन्नान-तिब्बत हाइवे खुलेगा इस साल

2017-12-14 18:13:24
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के लिनजी शहर सरकार के अनुसार, युन्नान-तिब्बत हाइवे की पुनर्निर्माण परियोजना इस साल के अंत में समाप्त होगी। इस मार्ग के खुल जाने से तिब्बत की 13 घंटे की दूरी सिर्फ 8 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

नया युन्नान-तिब्बत हाइवे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में यातायात निर्माण की मुख्य परियोजनाओं में से एक है। इसकी डिजाइन गति 20 किमी. प्रति घंटा है। गौरतलब है कि युन्नान-तिब्बत हाइवे का युन्नान भाग अभी परिवहन के लिए खुल चुका है, तिब्बती भाग इस साल के अंत में खुल जाएगा।

संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस हाइवे के खुलने से स्थानीय यातायात की स्थिति बेहतर हो जाएगी। साथ ही यह स्थानीय गरीबी उन्मूलन के लिए भी अच्छा होगा।

 

 (मीरा)

शेयर