विकास के बिना मानव अधिकारों के बारे में बात करना मुश्किल है : बांग्लादेश के प्रतिनिधि

2017-12-08 18:14:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3
मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय की स्थापना और भूमंडलीय मानवाधिकार प्रशासन को आगे बढ़ाना”शीर्षक शाखा मंच आयोजित हुआ

7 दिसंबर को चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय और विदेश मंत्रालय द्वारा सह प्रायोजित पहला दक्षिण-दक्षिण मानवाधिकार मंच पेइचिंग में शुरू हुआ। बांग्लादेश के सत्तारूढ़ दल पीपुल्स एलायंस सेंट्रल वर्किंग कमेटी के सदस्य, बांग्लादेश के गैर-सरकारी संगठन महिला संघ के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव फरजाना बेगम ने वैश्विक नागरिक समाज के वैश्विक मानवाधिकार प्रशासन और मानव नियति का समुदाय को बढ़ावा देने में निभायी गई भूमिका के बारे में भाषण दिया।

फरजाना बेगम का मानना है कि इस मंच से मानव अधिकारों के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसिना के नेतृत्व में बांग्लादेश के मानव अधिकारों, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों  में बड़ी प्रगति हुई है। चीनी सरकार के एक पट्टी एक मार्ग को लेकर बेगम ने कहा कि बांग्लादेश एक पट्टी एक मार्ग के रूट के संबंधित देशों में से एक है। बांग्लादेश निर्माण में सकारात्मक रूप से भाग लेगा और चीन व भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करेगा।

 

(नीलम) 

शेयर