(फोटो) मालदीव के राष्ट्रपति से मिले शी चिनफिंग

2017-12-08 09:24:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 दिसंबर को ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के साथ बातचीत की।

शी चिनफिंग ने कहा कि मालदीव चीन का परंपरागत दोस्त है। दोनों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना के 45 सालों में चीन और मालदीव के बीच दोस्ती मजबूत हुई है और आम चिंता वाले मामलों पर दोनों एक दूसरे को समझते हैं और समर्थन करते हैं। मालदीव ने सक्रिय रूप से एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण में भाग लिया, मालदीव 21वीं सदी समुद्री सिल्क रोड का महत्वपूर्ण भागीदार है। आशा है कि भविष्य में चीन और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बढ़ेगा।

अब्दुल्ला यामीन ने कहा कि चीन मालदीव का महत्वपूर्ण और विश्वसनीय साथी है। शी चिनफिंग ने वर्ष 2014 में मालदीव की यात्रा की, यह दोनों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए लाभदायक साबित हुआ। उन्होंने चीन द्वारा मालदीव को दी गई मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मालदीव बुनियादी ढांचा निर्माण और आजीविका आदि क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग मजबूत करेगा।

(मीरा)

शेयर