(फोटो) जोंक पालकर भी कमा सकते हैं पैसा
हम सभी लोगों को लगता है जोंक एक तरह का कीड़ा है, लेकिन क्वांगतोंग के एक गांव में रहने वाले गरीब व्यक्ति फंगचोमान के मुताबिक जोंक पालन पैसा कमाने का अच्छा तरीका है। फंगचोमान क्वांगतोंग प्रांत के यिंगदे शहर के ह्वाथ्येन गांव में रहते हैं, कई साल से वह 2 मू खेत से पैसा कमाते थे, हर साल सिर्फ 3000 युआन की आय होती थी।
वर्ष 2017 से स्थानीय सरकार के नेतृत्व में कुल 46 गरीब परिवार आर्थिक सहकारी समिति में शामिल हुए और 10 मू जोंक प्रजनन आधार का निर्माण किया, लेकिन ये जोंक आम जोंक से अलग होते हैं। ये जोंक खून नहीं चूसते हैं, इनका इस्तेमाल दवा बनाने में होता है।
वर्ष 2017 के मेई से फेंगचोमान ने जोंक प्रजनन केंद्र शुरू किया। हर महीने में उनकी आय 2000 युआन से 3500 युआन पहुंच गई है, इसके अलावा, हर साल उसे कंपनी का 20 प्रतिशत वार्षिक लाभ भी मिल सकता है। बाकी 80 प्रतिशत वार्षिक लाभ कंपनी और 46 गरीब परिवारों को मिलता है।
(मीरा)





