(फोटो)रोशनी से दूर होगी गरीबी
2017-12-05 11:23:07
चीन के क्वांगतोंग प्रांत के छिंगय्वेन शहर में एक शेंगफिंग नामक गांव है। इस गांव में एक गरीबी उन्मूलन फोटोवोल्टिक पावर स्टेशन है, जो 30 जून से कुल 20.7 लाख किलोवाट बिजली पैदा कर चुका है। चीन दक्षिणी पावर ग्रिड कंपनी हर किलोवाट बिजली को 0.98 युआन की दर से खरीदती है। पूर्वानुमान है कि हर साल इस गांव में कुल 50 लाख युआन की आय हो सकेगी। यह आसपास के 6 गरीब गांवों के 1460 गरीबों के लिए सुविधा मुहैया कराएगा। हर व्यक्ति लगभग 3000 युआन की कमाई कर सकेगा।
इस साल 30 अप्रैल से श्योच्यांग गांव के गरीबी उन्मूलन फोटोवोल्टिक पावर स्टेशन ने बिजली पैदा करना शुरू हुआ। इस परियोजना का निर्माण पूरा होने के बाद श्योच्यांग गांव के गरीब ग्रामीण 1200 से 3600 युआन की आय अर्जित कर पाएंगे।
(मीरा)




