चौथा विश्व इन्टरनेट सम्मेलन उद्घाटित

2017-12-03 16:15:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3
​चौथा विश्व इन्टरनेट सम्मेलन 3 दिसम्बर को सुबह पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के वूचन शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई संदेश भेजा।

विश्व के पाँच महाद्वीपों से आए 1500 अतिथि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उनमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जिम्मेदार व्यक्ति, इन्टरनेट जगत के नेतृत्वकारी लोग, इन्टरनेट से जुड़े सुप्रसिद्ध व्यक्ति, विद्वान और विशेषज्ञ आदि शामिल हैं। सम्मेलन का मुख्य विषय है“डिजिटल अर्थतंत्र के विकास करते हुए खुलेपन और साझेपन की वृद्धि--- साइबरस्पेस भाग्य समुदाय का समान निर्माण करें”।

  चीनी राष्ट्रीय इन्टरनेट सूचना कार्यालय के अनुसार सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा का कार्यान्वयन करते हुए उनके इन्टरनेट प्रशासन वाले विचार और डिजिटल अर्थतंत्र को केंद्र बनाया जाएगा। खुलेपन और साझेपन को मज़बूत करते हुए चीन और विश्व के बीच आपसी संपर्क और समान प्रशासन वाले मंच की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही विकासमान देशों और विकसित देशों के बीच डिजिटल खाई को कम किया जाएगा और विश्व में इन्टरनेट प्रशासन के लिए चीन का योगदान दिया जाएगा और साइबरस्पेस भाग्य समुदाय के समान निर्माण के लिए चीन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

चौथा विश्व इन्टरनेट सम्मेलन 3 से 5 दिसम्बर तक चलेगा।

(श्याओ थांग)

शेयर