16वां एशिया मैराथन चैम्पियनशिप भारत के नाम
2017-11-27 14:50:13
वान ख·16वां एशिया मैराथन चैम्पियनशिप और 2017 तोंग क्वान अंतरराष्ट्रीय मैराथन मैच 26 नवम्बर को क्वांगतोंग प्रांत के तोंगक्वान शहर में संपन्न हुआ। भारतीय खिलाड़ी गोपी सोनकर ने 2 घंटे 15 मिनट 48 सैकंड से पुरुष टीम की चैंपियनशिप जीती, जबकि उत्तर कोरियाई खिलाड़ी किम हुई-किंग ने 2 घंटे 28 मिनट 35 सैकंड से महिला टीम की चैंपियनशिप हासिल की।
गौरतलब है कि मौजूदा मैराथन मैच में एशिया के 18 देशों और क्षेत्रों से 40 पेशेवर खिलाड़ियों और तोंगक्वान शहर में 30 हज़ार मैराथन प्रेमियों ने भाग लिया।
(श्याओ थांग)




