शी चिनफिंग ने पनामा के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

2017-11-18 16:16:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3
शी चिनफिंग दंपति और जुआन कार्लोस वारेला दंपति

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 नवम्बर को पेइचिंग में पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला के साथ वार्ता की।

वार्ता में शी चिनफिंग ने पनामा के राष्ट्रपति का स्वागत किया । वारेला ने कहा कि पनामा एक चीन के सिद्धांत का पालन करेगा और अविचल तौर पर चीन के शांतिपूर्ण पुनरेकीकरण का समर्थन करता है। शी ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि चीन और पनामा के बीच मैत्रीपर्ण आवाजाही का 160 साल का इतिहास है । मुझे खुशी है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग का काम सुभीता रूप से जारी है। चीन पनामा के साथ-साथ उभय जीत वाले संबंधों का विकास करेगा । चीन का मानना है कि “बेल्ट और रोड” के निर्माण में लातिन अमेरिका की भागीदारी अपरिहार्य है । इसी संदर्भ में दोनों पक्ष रणनीतिक तौर पर सहयोग कर सकेंगे । समुद्री, बुनियादी ढांचा, व्यापार, निवेश, वित्त के क्षेत्रों में प्रारंभिक फसल के परिणाम निकल सकेंगे ।वारेला ने कहा कि पनामा और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना से दोनों जनता के हित में है और इससे पनामा के विकास व जन जीवन के सुधार को बढ़ावा मिलेगा । पनामा चीन के साथ व्यापार, निवेश, वित्त, आजीविका, गरीबी उन्मूलन, बुनियादी सुविधा आदि क्षेत्रों में चीन के साथ उभय जीत वाले सहयोग करेगा । पनामा शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत“बेल्ट एंड रोड”पहल का समर्थन करता है । 

 ( हूमिन )   

      

शेयर