वांग यांग और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के बीच वार्ता
2017-11-09 15:07:15
4/4
चीनी उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने 8 नवम्बर को दोपहर बाद पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में यात्रा पर आए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस के साथ वार्ता की।
दोनों पक्षों ने चीन-अमेरिका आर्थिक व्यापारिक संबंध से जुड़े विषयों पर गहन रुप से बातचीत की। इसके बाद वे दोनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान आंशिक द्विपक्षीय वाणिज्यिक संधियों पर हस्ताक्षर के साक्षी बने।
(श्याओ थांग)



