चीन के पेइतो नम्बर 3 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
5 नवम्बर को पश्चिमी चीन के शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में एक ही रॉकेट से दो पेइतो नम्बर 3 उपग्रहों को सफलता से प्रक्षेपित किया गया। जिससे यह साबित हुआ कि चीन की उपग्रह नेविगेशन व्यवस्था का नये स्तर पर विकास हो चुका है।
चीनी उपग्रह नेविगेशन व्यवस्था के जनरल डिज़ाइनर यांग छांग फंग ने कहा कि पेइतो नम्बर 3 उपग्रहों की पोजिशनिंग की क्षमता 2.5 से 5 मीटर तक पहुंचेगी। चीन ने वर्ष 2000 से पहले अपने देश की सेवा के लिए पेइतो नम्बर 1 व्यवस्था कायम की और वर्ष 2012 के अंत तक एशिया व प्रशांत क्षेत्र की सेवा करने वाली पेइतो नम्बर 2 व्यवस्था की स्थापना की । पेइतो नम्बर 3 व्यवस्था की स्थापना वर्ष 2020 तक समाप्त होगी जो विश्व भर के दायरे में नेविगेशन सेवाएं प्रदान करेगी।
चीन अमेरिका और रूस के बाद तीसरा ऐसा देश है जिसके पास अपनी स्वतंत्र उपग्रह नेविगेशन व्यवस्था मौजूद है। योजनानुसार वर्ष 2018 के अंत से पहले चीन और 18 पेइतो नम्बर 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।
( हूमिन )




