ली खछ्यांग और दिमित्री मेदवेदेव ने चीन-रूस प्रधानमंत्रियों के बीच 22वीं बैठक की अध्यक्षता की

2017-11-02 14:57:40
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/5

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग और रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने 1 नवंबर के सुबह पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों के बीच 22वीं नियमित बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। ली खछ्यांग ने कहा कि चीन और रूस एक दूसरे के सबसे बड़े पड़ोसी देश हैं। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक भागीदारी की विकास प्रवृत्ति काफी शक्तिशाली है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चीन-रूस संबंधों में निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं। उम्मीद है कि दोनों पक्ष आपसी व्यावहारिक सहयोग को निरंतर बढ़ाते रहेंगे। साथ ही वे एक दूसरे का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ेंगे।

दिमित्री मेदवेदेव ने सीपीसी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफलतापूर्वक आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूस चीन के साथ पारंपरिक क्षेत्रों और उभरते हुए क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है। इसके साथ-साथ रूस चीन के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में मेलजोल को आगे बढ़ाएंगे। इसीलिये रूस-चीन व्यापक रणनीतिक भागीदारी का सतत विकास होगा।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने समान चिंतन वाले विश्व और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के बाद ली खछ्यांग और दिमित्री मेदवेदेव ने चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों के बीच 22वीं नियमित बैठक की संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किया। इसके अलावा वो दोनों पक्षों के बीच 20 द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर के गवाह बने।(हैया)

शेयर