चीन में खेल और संस्कृति विकास मंच आयोजित
2017-09-24 15:42:38
2/6
23 सितंबर को उत्तरी चीन के पौताओ शहर में आयोजित वर्ष 2017 चीनी खेल और संस्कृति मेले में उपस्थित चीनी अफसरों, विद्वानों और निवेशकों ने खेल और संस्कृति विकास मंच में भाग लेकर चीन के खेल पर्यटन के विकास पर विचार विमर्श किया।
“विश्वास, नेतृत्व और स्वप्न” वाले शीर्षक के इस मंच का उद्देश्य, चीन के खेल संस्कृति के मूल्य को उन्नत करना है। पाँचों उपस्थितों ने मंच पर भाषण दिया। चीनी राष्ट्रीय खेल ब्यूरो के उप प्रधान चाओ यूंग ने अपने व्याख्यान में कहा कि हम खेल और पर्यटन उद्योंगों के विकास से अधिकाधिक रोजगार के अवसर और संपत्ति तैयार करेंगे।
उस दिन दोपहर बाद पौताओ शहर में आयोजित चीनी खेल व पर्यटन उद्यमिता और निवेश मंच आयोजित हुआ। उपस्थितों ने मंच में खेल पर्यटन विकास की अभिनव सोच और उन्नतिशील विचारों, खेल और पर्यटन, खेल और वित्त के गहन रूप से संलयन, खेल और पर्यटन कार्यों के स्वस्थ विकास पर बातचीत की।
( हूमिन )





