7 अप्रैल को महामारी की रोकथाम के लिये चीन से कुछ सामग्री खरीदी।
कोविड-19 महामारी के प्रभाव से अमेरिका के कई स्टेटों में चिकित्सा सामान का अभाव है।
चाइना मीडिया ग्रुप के सीजीटीएन ने एक विशेष वीडियो कनेक्शन आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शांगहाई के कोविड-19 चिकित्सा राहत विशेषज्ञ दल के प्रधान चांग वनहोंग ने कोविड-19 की रोकथाम व नियंत्रण, न्यूक्लिक एसिड डिटेक्शन, रोग के इलाज समेत मुद्दों पर बांग्लादेश के चिकित्सकों को चीन के अनुभव साझा किये।
8 अप्रैल को वुहान से बाहर निकलने के सभी चैनलों पर लगे प्रतिबंध हट गये हैं। उसी दिन सुबह 20 बड़ी बसें वुहान शहर के शिनरोंगत्सुन यात्री स्टेशन से रवाना हुईं। वे हुनान प्रांत के ह्वाइहुआ शहर के 331 लोग, जो वुहान में फंसे हुए थे, को उनके गृहनगर वापस पहुंचाया जाएगा। बताया गया है कि वे लोग वुहान में कामकाज करने वाले, अध्ययन करने वाले, व्यापार करने वाले और यात्रा करने वाले लोग हैं।
इस समय पाकिस्तान में कोरोनावायरस की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है, जिससे चीन-पाक आर्थिक गलियारा परियोजना के निर्माण पर दबाव बढ़ गया है।
7 अप्रैल तक अफ़्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या दस हजार से अधिक हो गयी है।
स्थानीय समय के अनुसार 6 अप्रैल को चीन के शांगहाई फ़ूतान विश्वविद्यालय द्वारा दी गई एंटी-महामारी सामग्री हंगरी में लाई गई, जो हंगरी में नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से लड़ने वाले कर्मियों के लिए सुरक्षात्मक उपकरण हैं।
6 अप्रैल को हुबेई प्रांत को सहायता देने वाली चीनी राष्ट्रीय चिकित्सा टीम के 557 सदस्य अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सुरक्षित रूप से पेइचिंग लौटे। ये लोग पेइचिंग हॉस्पिटल, पेइचिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल, पेइचिंग यूनिवर्सिटी पीपुल्स हॉस्पिटल, पेइचिंग यूनिवर्सिटी थर्ड हॉस्पिटल के हैं, जो हाल ही में पेइचिंग लौटने वाली सबसे बड़ी टीम है। राजधानी हवाईअड्डे पर इन चिकित्सा कर्मियों का नागरिक उड्डयन में उच्चतम शिष्टाचार के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने उनकी बहादुरी का आभार व्यक्त किया है।
अमेरिका स्थित चीनी राजदूत त्स्वेइ थिएन काई ने 6 अप्रैल को न्यूयार्क टाइम्स में एक लेख प्रकाशित कर बल देते हुए कहा कि चीन और अमेरिका को एकजुट और सहयोग के माध्यम से काम करना चाहिये।
कोविड-19 महामारी विश्व में फैल रही है।
ब्रिटेन में महामारी नियंत्रण का महत्वपूर्ण चरण आ चुकी है। जल्द से मरीज़ों की सहायता कार्य में शामिल करने के लिये न्यूकैसल विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व रूप से मेडिकल छात्रों के लिए ऑनलाइन पर समय से पहले स्नातक समारोह आयोजित किया।
पूर्वी यूरोपीय समय के अनुसार 6 अप्रैल की रात को डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक हाल में विश्व में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 1,214,973 तक पहुंच चुकी है, जिन में 67,841 मृत मामले हैं।