खबरें

निकट भविष्य में संबंधित देशों के साथ उड़ानों में मामूली वृद्धि होने की संभावना

चीनी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के न्यूज प्रवक्ता श्योंग च्ये ने 10 जून को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में निकट भविष्य में संबंधित देशों के साथ उड़ानों में मामूली वृद्धि होने की संभावना जतायी।

वैज्ञानिक जानते हैं कि कोविड-19 प्रयोगशाला से नहीं निकला

षड्यंत्र सिद्धांत को छोड़ो, क्योंकि वैज्ञानिक स्पष्ट रूप से यह जानते हैं कि कोविड-19 प्रयोगशाला में पैदा नहीं हुआ।

वैश्विक महामारी विरोधी कार्यों में चीन का योगदान सर्वविदित

चीन सरकार ने हाल ही में "कोविड-19 के खिलाफ चीन की कार्रवाई" श्वेत पत्र जारी कर इस वैश्विक महामारी की रोकथाम में चीन के विचार, कार्यवाहियों और पहल का स्पष्टीकरण किया।

चीन और सिंगापुर के बीच त्वरित मार्ग शुरू

महामारी की रोकथाम और सुरक्षा की पूर्वशर्त पर चीन सुरक्षित तरीका अपनाकर देसी-विदेशी लोगों के बीच आवाजाही को कदम-ब-कदम बहाल करता रहेगा, ताकि विभिन्न देशों में कामकाज और उत्पादन की बहाली संबंधि सहयोग, उद्योग श्रृंखला एवं आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और बेरोकटोक गारंटी के लिए सक्रिय प्रयास किया जा सके।

भारत : रेस्टोरेंट में कुछ इस अंदाज़ में खाना खा रहे लोग

भारत में 70 से अधिक दिनों के लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने 8 जून को आंशिक तौर पर रेस्टोरेंट, शॉपिंग सेंटर और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी। यह भारत में लॉकडाउन के चरणबद्ध तरीके से शिथिल होने का पहला कदम है।

विश्व बैंक : द्वितीय महायुद्ध के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था सबसे गंभीर संकट में

विश्व बैंक ने 8 जून को ताज़ा "वैश्विक आर्थिक आउटलुक" रिपोर्ट जारी कर कहा कि कोविड-19 की वजह से इस वर्ष विश्व अर्थव्यवस्था में गिरावट नजर आएगी। प्रति व्यक्ति के लिए उत्पादन में गिरावट होने वाली अर्थव्यवस्थाओं का अनुपात सबसे अधिक स्तर पर पहुंचेगा।

भारतः कोविड-19 पुष्ट मामलों की संख्या ढाई लाख, लॉकडाउन में ढील

​70 दिनों के लॉकडाउन के बाद भारत ने 8 जून से रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों के फिर से खुलने को मंजूरी दी है। यह भारत में चरणों में लॉकडाउन में ढील देने का पहला कदम है। पर उसी दिन नये पुष्ट मामलों की संख्या लगभग दस हजार तक रही और कुल मामलों की संख्या ढाई लाख से अधिक हो गयी है।

बांग्लादेश पहुंचा चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ दल

चीन सरकार द्वारा भेजा गया एक चिकित्सा विशेषज्ञ दल 8 जून को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचा। बांग्लादेश स्थित चीनी राजदूत ली चीमिंग, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मुमेन आदि ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

दूसरों पर आरोप लगाना और जिम्मेदारी थोपना टीके के अनुसंधान के लिए लाभदायक नहीं

कोविड-19 एक नया वायरस है, जिसका फैलाव पूरी दुनिया में हो रहा है। हम अभी तक इस कोरोनावायरस से अंजान हैं, इसलिए टीका ही एकमात्र सशक्त वैज्ञानिक हथियार है, जो महामारी खत्म कर सकता है और अर्थव्यवस्था को बहाल कर सकता है। 

डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 पर निरंतर चेतावनी देने की अपील की

विश्व में कोविड-19 महामारी की स्थिति निरंतर रूप से बिगड़ रही है।

कोविड-19 महामारी के फैलने से मंदी में फंसता विश्व अर्थतंत्र

मध्य यूरोपीय समयानुसार 8 जून की सुबह 10 बजे तक विश्व में कोविड-19 के नये पुष्ट मामलों की संख्या 131296 है, जिसकी कुल संख्या बढ़कर 6931000 तक चली गई है। कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 400857 तक पहुंच गई है

चीन में महामारी की रोकथाम का काम खुला और पारदर्शी है

चीन सरकार ने 7 जून को "कोविड-19 के खिलाफ चीन की कार्रवाई" श्वेत पत्र जारी कर चीन में महामारी की रोकथाम के कार्यों का सारांश किया। जिससे यह साबित हुआ है कि चीन में महामारी की रोकथाम का काम बिल्कुल खुला और पारदर्शी है, जो विश्व की सार्वजनिक चिकित्सा सुरक्षा के लिए जिम्मेदार भी है।

HomePrev...19202122232425...NextEndTotal 50 pages