खबरें

अमेरिक के संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने डब्ल्यूएचओ का समर्थन किया

अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने 11 जून को अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य का समर्थन करते हैं। 

अफ्रीकी देशों में पहुंची चीनी चिकित्सा सामग्रियां

11 जून को चीन सरकार ने जिम्बाब्वे को दूसरी खेप के चिकित्सा उपकरण और सामान भेजे। सौंपने की रस्म जिम्बाब्वे की राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुई। 

अमेरिका में कोविड-19 के खिलाफ़ नया कॉकटेल दवा मानव पर प्रयोग शुरू

कोविड-19 के खिलाफ़ एक नया कॉकटेल दवा का प्रयोग किया जा रहा है। 

शी चिनफिंग की बेलारूस और फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ फ़ोन वार्ता

शी चिनफिंग ने 11 जून की रात बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच लुकाशेंको के साथ फ़ोन पर बातचीत की।

चीनी और जर्मनी के प्रधानमंत्रियों के बीच वीडियो वार्ता

​ली खछ्यांग ने कहा कि कोविड-19 महामारी से चीन-जर्मनी आवाजाही और सहयोग को नुकसान पहुंचा, लेकिन द्विपक्षीय सहयोग लगातार आगे बढ़ता रहेगा। चीन जर्मनी के साथ मिलकर महामारी-रोधी आदान-प्रदान और सहयोग को गहराना चाहता है। दोनों पक्षों को बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए, व्यापारिक निवेश की स्वतंत्रता और सुविधा का संवर्धन करना चाहिए।

अमेरिका के "मानवाधिकार रक्षक" बेशर्म

हाल ही में अमेरिकी नागरिक अधिकार गठबंधन ने संयुक्त राष्ट्र संघ को अपने एक पत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ से अमेरिकी पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों का हिंसक दमन करने की जांच करने की मांग की। और कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए अमेरिकी सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहिये।

चीनी विदेश मंत्रालय :तथाकथित "हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पेपर" बिल्कुल निराधार

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनईंग ने कहा कि "हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पेपर" की बहुत स्पष्ट और निम्न स्तरीय कमजोरियां मौजूद है। अमेरिका में कुछ व्यक्तियों ने जानबूझकर चीन के खिलाफ झूठी सूचना जारी की है।

चीन झूठी सूचना फैला कर अपनी छवि को बेहतर नहीं करता- चीनी विदेश मंत्रालय

हाल ही में यूरोपीय संघ ने रिपोर्ट जारी कर रूस और चीन पर झूठी सूचना फैलाने का आरोप लगाया । चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनईंग ने 11 जून को इसे लेकर कहा कि चीन ने अपना उत्तरदायित्व समझ कर कठोर प्रयास से कम समय में महामारी पर अंकुश लगाया। चीन झूठी सूचना के माध्यम से अपनी छवि को बेहतर करने की कोशिश नहीं करता।

ऑस्ट्रेलिया संस्थान की रिपोर्ट :साइबर पेड आर्मी ने वायरस के मानव निर्मित होने की थ्योरी फैलायी

ऑस्ट्रेलिया संस्थान ने हाल ही में "लाइक ए वायरस: न्यू कोरोना वायरस पर गलत सूचना का संगठित प्रसार" शीर्षक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल मार्च माह से संगठित साइबर वॉटर आर्मी यानी पेड़ आर्मी ने सोशल मीडिया में "न्यू कोरोना वायरस चीन के वुहान के लैब में मानव निर्मित रासायनिक हथियार होने का षड्यंत्र थ्योरी" फैलायी। रिपोर्ट के अनुसार अफवाह फैलाने वाले आम तौर पर एंटी-वैक्सीन, एंटी-5G और एंटी-चाइना ग्रुप से संबंधित हैं।

नेपाल में तीन चरणों में लॉकडाउन में दी जाएगी ढील

नेपाल ने 24 मार्च से ही राष्ट्रीय लॉकडाउन शुरु किया, जिसे अब तक 79 दिन हो चुके हैं। मंत्रिमंडल के निर्णय के मुताबिक, 11 जून से 21 दिनों में पहला चरण शुरु होगा, दूसरे चरण में 15 दिन और तीसरे चरण में 15 दिन होंगे। अगर पिछले चरण में कार्यान्वयन की स्थिति को अच्छा परिणाम न मिला, तो अगले चरण में आवश्यक परिवर्तन किया जाएगा।

चीनी और ब्राजीली चिकित्सकों ने महामारी-रोधी अनुभव साझा किया

चीनी पेइचिंग विश्विद्यालय के अधीन तीसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 जून की रात को ब्राजील के चिकित्सकों के साथ महामारी-रोधी अनुभव साझा किया। उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा आयोजित“ग्लोबल महामारी परामर्श कक्ष”शीर्षक ऑनलाइन लाइव प्रोग्राम में भाग लिया।

सर्बिया की मदद कर चीनी चिकित्सा दल स्वदेश लौटा

चीनी चिकित्सा दल 82 दिनों तक सर्बिया की सहायता का काम पूरा कर 10 जून को स्वदेश वापस लौटा। सर्बियाई प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक चिकित्सकों को विदाई देने के लिए खास तौर पर हवाई अड्डे पर पहुंची।

HomePrev...17181920212223...NextEndTotal 50 pages