Web  hindi.cri.cn
67वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष
2013-08-15 21:10:16

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का भाषण, राजनीतिक स्थिरता पर ज़ोर

समारोह में भाषण देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  

 

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाषण देते हुए देश में राजनीतिक स्थिरता पर ज़ोर दिया।

सिंह ने कहा कि पहले 10 वर्षों में भारतीय समाज में बड़ा पर्वरतन आया है, इन वर्षों में प्राप्त अनुभावों से ये साबित हुआ है कि एक राजनीतिक रूप से स्थिर, समाज में शांतिपूर्ण और सुरक्षित पर्यावरण वाले भारत का निर्माण करना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत में आर्थिक वृद्धि दर 7.9 प्रतिश्त पर थी, जो भारत के विकास के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। इसलिये आर्थिक और व्यापारिक विकास, निवेश बढ़ाने के लिये लाभप्रद सामाजिक पर्यावरण का निर्माण करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

मनमोहन सिंह ने यह माना कि हालांकि सामाजिक विकास में बहुत सफलता प्राप्त हुई है, फिर भी भारत में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिये अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के साथ-साथ गुणवत्ता वाली शिक्षा को आगे बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के बारे में मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार और आदान-प्रदान करने का इच्छुक है। अगर पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में सुधार चाहता, तो पाकिस्तान को अपने देश में भारत विरोधी सभी कार्रवाईयों को रोकना चाहिये।


1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040