
कल शनिवार 4 मई को चीन के मकाउ में मकाउ पुलिस ने 4 फिलीपिंस लोगो को 55 किलो ग्राम के उच्च कोटि वाले कोकीन के साथ पकड़ा। इन ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 100 मिलियन हांग-कांग डालर (12.9 मिलियन अमेरिकी डालर) तक आंकी गई हैं। न्यायिक पुलिस के डिप्टी डारेक्टर चाउ वाई क्यांग बताते है कि ड्रग माफिया जब ड्रग की तस्करी दक्षिण अमेरिका से फिलीपिंस करते है, तो मकाउ से गुजरते हैं।





