भारतीय युवा और खेल मंत्रालय ने 9 नवंबर को नई दिल्ली में यात्रा पर आए चीनी युवा प्रतिनिधिमंडल के लिए मिलन समारोह आयोजित किया। भारत के युवा और खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारत स्थित चीनी दूतावास के अधिकारी और चीनी युवा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य समारोह में उपस्थित हुए।
युवा और खेल मंत्रालय के स्थाई सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि भारत और चीन की पारंपरिक संस्कृतियां और लम्बे इतिहास हैं, जिससे दोनों देशों के युवाओं के बीच सहयोग मजबूत किया जाएगा।
चीनी युवा प्रतिनिधिमंडल के नेता श्यू श्याओ ने कहा कि भारत की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को भारतीय लोगों की मैत्री महसूस हुआ है। विशेषकर 8 नवंबर को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई मुलाकात में सिंह ने भारत और चीन के बीच सहयोग की संभावना का वर्णन किया, जिससे हमारा विश्वास बढ़ गया है। चीनी यूथ फेडरेशन भारतीय युवा और खेल मंत्रालय के साथ आदान-प्रदान बढ़ाने को तैयार है।
(ललिता)