तिब्बती बहुल क्षेत्रों का दौरा तिब्बती क्षेत्र में चीनी, तिब्बती और अंग्रेज़ी में हो रही पढ़ाई "नमस्कार। हमारी क्लास में आने के लिए आपका स्वागत है। हमारी कक्षा में कुल 48 विद्यार्थी हैं, जिन में 21 छात्र और 27 छात्राएं। हमारी क्लास स्वस्थ और जीवंत क्लास है। क्लास में हमें एक साथ रहना और शिक्षा लेना हमें बहुत अच्छा लगता है।" जब हमारे संवाददाता ने उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के कान्नान तिब्बती स्वायत्त प्रिफैक्चर की राजधानी होच्वो स्थित चौथे प्राइमरी स्कूल के ग्रेड छह के नम्बर एक क्लासरूम में प्रवेश किया, तो उत्साही बच्चों ने तिब्बती, चीनी और अंग्रेज़ी तीन भाषाओं का प्रयोग कर हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। तीन भाषाओं में बच्चे गर्व के साथ हमारे साथ बातचीत करते हैं। उनके चेहरों पर आत्मविश्वास साफ झलकता है।
| दर्शनीय चांदनी शहर श्यांगरिला क्या श्यांगरिला का नाम आप ने कभी सुना था?वर्ष 1933 में अमरीकी लेखक जम्स हिल्टन ने लुप्त क्षितिज शीर्षक अपने उपन्यास में श्यांगरिला का इसी तरह विवरण किया है कि यह एक चिरस्थायी शांतिमय स्थल ही है। फिर अनेक साल बाद लोगों को पता चला है कि चीन के युन्नान प्रांत के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित दीछिंग तिब्बती जातीय स्वशासन प्रिफेक्चर लुप्त क्षितिज शीर्षक जम्स हिल्टन के उपन्यास में वर्णित स्थल के बराबर है। बाद में लोगों ने इसी पठार पर स्थित महत्वपूर्ण कस्बे चुंग त्येन का नाम श्यांगरिला बदल दिया है।
| |
|