चीनी विदेश मंत्री यांग च्येछी ने 6 मार्च की सुबह पेइचिंग में कहा कि हाल ही में कोरियाई परमाणु वार्ता के विभिन्न पक्ष समस्या के समाधान के लिए सकारात्म दिशा में प्रयासरत दिख रहे हैं।
11 वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की पांचवीं बैठक के दौरान आयोजित पत्रकार-सम्मेलन में यांग चिए छी ने कहा कि छह पक्षीय वार्ता के अध्यक्ष देश के रूप में चीन हमेशा सभी पक्षों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए हुए है। मध्यस्थता और वार्ता में कुछ महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। साथ ही, चीन अन्य पक्षों द्वारा परस्पर वार्ता का भी स्वागत करता है।
यांग चिए छी ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया प्रायद्वीप में शांति एवं स्थिरता बनाए रखना, प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाना, उत्तर-पूर्वी एशिया की सुरक्षा व्यवस्था हरेक पक्ष के आम हितों से मेल खाता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है। छह पक्षीय वार्ता उपरोक्त समस्या के समाधान का प्रभावी तंत्र व मंच बन चुकी है। आशा है कि सभी पक्ष चतुराई के साथ कठिनाइयों को दूर कर छह पक्षीय वार्ता को बढ़ाने, उत्तर कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने और उत्तर-पूर्व एशिया की दीर्घकालिक स्थिरता कायम करने में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।
मीरा





