Web  hindi.cri.cn
सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन उद्घाटित हुआ
2012-03-03 17:02:08
चीन की सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार संस्था चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन या सीपीपीसीसी की 11वीं राष्ट्रीय समिति का वार्षिक सम्मेलन 3 मार्च को दोपहर बाद पेइचिंग में उद्घाटित हुआ ।सीपीपीसीसी की 11वीं राष्ट्रीय समिति के 5 साल के कार्यकाल में यह अपने तरह का अंतिम वार्षिक सम्मेलन है ।

चीनी नेता हु चिन थाओ , वु पान क्वो ,वन च्या पाओ व च्या छिंग लिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया ।सीपीपीसीसी के अध्यक्ष च्या छिंग लिन ने सीपीपीसीसी के लगभग 2200 सदस्यों के समक्ष कार्य रिपोर्ट पेश की ।रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में सीपीपीसीसी के सदस्यों ने मैक्रो आर्थिक नियंत्रण के सुधार , घरेलू मांग के विस्तार खासकर नागरिक उपभोक्ता मांग के विस्तार , आधुनिक कृषि के विकास और वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन बढाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर 6076 प्रस्ताव पेश किये ,जिनमें उल्लिखित बहुत सी रायों व सुझावों को 12वीं पंचवर्षीय योजना व संबंधित सरकारी कार्यक्रमों व नीतिगत दस्तावेजों में स्वीकार किया गया है।

वर्ष 2012 के कार्य की चर्चा करते हुए च्या छिंग लिन ने कहा कि सीपीपीसीसी देश के मुख्य कार्यों को केंद्र बनाकर स्थिर व अपेक्षित तेज आर्थिक विकास औऱ सामाजिक सामंजस्य व स्थिरता बढाने पर जोर लगाएगा ।उन्होंने कहा कि सीपीपीसीसी ठोस आर्थिक इकाइयों के जोरदार विकास और स्थिर व अपेक्षित तेज आर्थिक विकास के बारे में राष्ट्रीय समिति की विशेष बैठक बुलाएगा और व्यावहारिक सुझाव पेश करेगा ।इस के अलावा सीपीपीसीसी अपने निर्माण ,चीनी परंपरागत संस्कृति के विकास और वैदेशिक आवाजाही के क्षेत्र में कोशिश करता रहेगा ।

सीपीपीसीसी का मौजूदा सम्मलेन दस दिन चलेगा ।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040