Web  hindi.cri.cn
इंग्लैंड को चित किया आयरलैंड ने
2011-03-03 16:02:07

ओ ब्रायन ने जड़ा धुआंधार शतक

कमज़ोर( मिनोज़) मानी जाने वाली आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर सनसनी फैला दी है। मैच के हीरो रहे आयरलैंड के आक्रामक बल्लेबाज के ओ ब्रायन, उन्होंने महज 50 गेंदों में धुआंधार शतक जमाकर इंग्लैंड की गेंदबाजी को पटरी से ही उखाड़कर रख दिया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 327 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया तो शायद ही किसी को आयरलैंड की जीत की उम्मीद होगी। लेकिन शायद बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 मार्च की रात एक इतिहास लिखा जाना था। जिसकी गवाह बनी दो पड़ोसी टीमें इंग्लैंड व आयरलैंड। आयरलैंड ने पांच गेंद शेष रहते ही सात विकेट खोकर 327 रनों का स्कोर पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने अपने आलोचकों को यह जवाब दे दिया है कि 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत तुक्का नहीं थी। आयरलैंड की तीन विकेट से हासिल इस जीत को क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। जीत के हीरो रहे के. ओ ब्रायन(63 गेंद 117 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वैसे यह विश्वकप इतिहास का सबसे तेज़ शतक भी है। ब्रायन के अलावा कुसैक व मूनी का भी इस जीत में अहम योगदान रहा।

यहां बता दें कि जब आयरलैंड की टीम 327 रनों का पीछा करने उतरी तो पहली ही गेंद पर जेम्स एंडरसन ने पोर्टफील्ड को आउट कर किया। इतना ही 25 ओवर में आयरलैंड की आधी टीम महज़ 111 रनों पर पैवेलियन लौट चुकी थी। उस वक्त क्रीज पर थे ओ ब्रायन व कुसेक, लेकिन अगले 25 ओवर इंग्लैंड के लिए दुःस्वप्न बन कर रह गए। स्वान को छोड़कर ब्रायन व कुसेक व मूनी ने सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि इससे पहले भारत व इंग्लैंड के बीच टाई रहा मैच भी कम रोमांचक नहीं रहा, जिसमें भारत के 338 रनों के जवाब में अंग्रेज़ों ने भी उतने ही रन बना डाले।

ब्रिटिश मीडिया इंग्लैंड की टीम पर जमकर बरस रहा है और आयरलैंड की तारीफ। टेलीग्राफ से लेकर द सन समेत तमाम अखबारों व बीबीसी ने इंग्लैंड की सनसनीखेज हार को अपनी हेडलाइन बनाया है।

अब देखना यह है कि आगे इस विश्व कप में कोई और बड़ा उलटफेर होता है नहीं। वैसे बांग्लादेश, नीदरलैंड, केन्या जैसी टीमें भी मजबूत विपक्षियों को चौंकाने की क्षमता रखती हैं।

 

अनिल

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040