Web  hindi.cri.cn
इंग्लैंड ने मैच जीता तो नीदरलैंड ने दिल
2011-02-23 09:15:25
22 तारीख को खेले गए विश्व कप के पाँचवें मैच में नीदरलैंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नागपुर के लोगों का दिल जीत लिया। पाँचवें मैच में इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भले ही मैच जीत लिया है लेकिन नीदरलैंड के शानदार प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया।

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरूआत तो खास नहीं रही और इसने सस्ते में ही दो विकेट गवाँ दिए। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए आर एन डोएचेट ने अपने शानदार 119 रनों के बदौलत टीम को अच्छे स्थिति में पहुँचा दिया। डोएचेट के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज लाचार ही नजर आए। डोएचेट ने जितना इंग्लैंड के गेंदबाजी का मजा लिया लोगों ने उतना ही उसके बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। नीदरलैंड की टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 292 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

इंग्लैंड ने जवाबी हमला करते हुए विपक्ष के गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर दिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48.2 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से स्ट्रॉस और ट्रॉट ने शानदार 88 और 62 रनों का योगदान दिया।

 

नीदरलैंड --- 292 रन 6 विकेट

इंग्लैंड --- 296 रन 4 विकेट

प्लेयर ऑफ द मैच— आर एन टेन डोएचेट

प्वांइट—नीदरलैंड 0, इंग्लैंड 2

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040