Web  hindi.cri.cn
वूईशैन सांसकृतिक विरासत के उप प्रधान ने दिया इस्तीफा
2010-09-04 19:46:45

पिछले महीने चो हुंगच्यैन ने हाल ही में वूईशैन विश्व सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण ब्यूरो के उप प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन, कई लोगों की नज़रों में वे संस्कृति के एक अनोखे प्रतिनिधि हैं।

वर्ष 1987 में चो ने एक सैनिक से वूईशैन म्युनिसिपल के सरकारी विभाग में काम करना शुरू किया। उन्होंने दो वर्षों में वूईशैन की सभी चोटियों की पहचान की। वर्ष 1988 में उन्होंने देश के पहले पर्यटन गाइड परीक्षा में भाग लिया और वूईशैन के एक गाइड बन गए। लेकिन, वह आम गाइड से भिन्न है, वह एक स्थानीय सरकार की छवि को प्रतिबिंबिब करते हैं।

वू ईशैन चीन के फूच्यैन प्रांत के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 2798 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 1979 में चीनी राज्य परिषद ने वूईशैन राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की स्थापना की। इसके बाद वूईशैन दर्शनीय क्षेत्र का निर्माण करना शुरू किया गया, जिससे वूईशैन देश विदेश में मशहूर हो गया।

वूईशैन में च्योछ्वूशी, व्यून्यूफडं, थाओव्येनतुंग एवं वैनन्यैनगुंग आदि 36 चोटियां हैं और कई सुन्दर प्राकृतिक गुफ़ा, नदियां व घाटियां भी हैं। वह गर्मियों के मौसम में पर्यटन करने का अच्छा स्थल माना जाता है। इतना ही नहीं, वूईशैन में विविधतापूर्ण कीड़े व पशु होते हैं। यहां के पौधों की तीन चार हज़ार तक किस्में होती हैं, जिनमें जिन्कगो जैसे कई बहुमूल्य पेड़ माने जाते हैं। वूईशैन प्रांकृतिक संरक्षण क्षेत्र युनेस्को में हमारे देश के प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों में से एक बना। देश विदेश के पर्यटक यहां आते रहते हैं।

वूईशैन एक मशहूर एतिहासिक सांस्कृतिक पहाड़ है। वह तीन धर्मों का पहाड़ है। यहां दाओ धर्म, बौद्ध धर्म एवं क्रिस्चयन धर्म के मठ व चर्च बरकरार रखे गए हैं।

वूईशैन की सुन्दरता एवं प्रचुर संस्कृति का प्रसार करने के लिए चो हुंगच्यैन ने बड़ी कोशिश की। पिछले 20 से ज़्यादा वर्षों में चो हुंगच्यैन ने 30 से ज़्यादा चीनी नेताओं एवं विदेशी राजदूतों का सत्कार किया। हर बार चो हुंगच्यैन संजीदगी से काम करते थे और ध्यान से लोगों को वूईशैन का परिचय देते थे। 20 से ज़्यादा वर्ष के अनुभव चो हुंगच्यैन के लिए मूल्यवान संपत्ति है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की शक्ति सीमित है। वे आशा करते हैं कि और ज्यादा गाइडों के जरिये वूईशैन की संस्कृति को हरेक वूईशैन की यात्रा करने वाले पर्यटकों को दिया जा सकेगा।

वूईशैन एवं अपने गाइड कार्य से प्रेम करने से चो हुंगच्यैन को लोगों की मान्यता व सम्मान मिला है। जन्मभूमि के प्रति चो हुंगच्यैन के पास हमेशा ही गौरव की भावना है। उन्होंने आशा जताई कि ज्यादा से ज्यादा लोग वूईशैन को जानेंगे और वूईशैन का पर्यटन उद्योग अच्छी तरह विकसित होगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040