Web  hindi.cri.cn
इटली से आयी ऊँचे सुर की गायक ज्योर्जिया फुमान्ती
2010-08-12 15:45:33

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, अब हम विश्व मेले के बारे में एक रिपोर्ट सुनें ।

फैशन, कला, खाद्य के अलावा इटली संगीत के लिए भी प्रसिद्ध है। शांगहाई विश्व मेले के पर्यटकों के सामने अपनी शास्त्रीय संगीत शैली गायन दिखाने के लिए इटली की प्रसिद्ध ऊँचे सुर की गायिका सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती

भी शांगहाई विश्व मेले में आईं। आज हम एक साथ उन के व्यक्तिगत प्रदर्शन में भाग लेंगे।

चीन के शांगहाई विश्व मेले के इटली संग्रहालय में पर्यटक इटली के ओपेरा ला बोहेमे का एक सुंदर गीत ओ सोअवे फानसिउल्ला सुन सकते हैं। इस संगीत के गायिका इटली की प्रसिद्ध ऊँचे सुर की गायिका ज्योर्जिया फुमान्ती और गिनो पाओली हैं। दोनों गायकों ने आधुनिक शैली में इस ऑपेरा को पर्यटकों के सामने पेश किया, जिस से विश्व के लोग एक परंपरागत और आधुनिक इटली देख सकते हैं। सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती

ने कहा

श्री गिनो पाओली ने अपने सुंदर गायन से इस प्रसिद्ध ऑपेरा को पेश किया है। मेरा भाग तो इस ऑपेरा की परंपरागत शैली को दिखाने का है। आशा है कि आधुनिक दर्शक इस परंपरागत ऑपेरा को पसंद करेंगे।

सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती

इटली के टोस्काना क्षेत्र के फिविजानो शहर में जन्म हुआ। उन के बहुत सुंदर काले लंबे बाल हैं। उन का गायन बहुत मधुर है इस से सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती शास्त्रीय शैली और पॉप संगीत गा सकती हैं।

सन् 2004 से गायन का काम करने के बाद सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती

ने 4 सी.डी जारी कीं। उन्होंने विश्व में यूरोप, उत्तरी अमरीका, एशिया आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन किए हैं। लेकिन उन की बचपन में एक प्रसिद्ध गायिका बनने का सपना नहीं था।

17 वर्ष की उम्र में मैंने चर्च के गाना गाने वाले दल में भाग लिया। इस से पहले मैंने एक गायिका बनने की बात नहीं सोची थी। चर्च में मैं ऊँचे सुर में गाना गाने लगी और मैं संगीत के रास्ते पर आने बढऩे लगी। यह बहुत विशेष और सुंदर भाग्य है।

अब सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती ने पॉप संगीत और शास्त्रीय संगीत शैली को एक साथ मिला कर अपनी विशेष संगीत शैली बनायी है। उन के विचार यह शैली उन की एक स्वतः संगीत शैली है। उन्होंने कहा

मेरे लिए यह एक खुद का चुना रास्ता है। मैंने फैशन के लिए इस रास्ते को नहीं चुना। 17 वर्ष मैंने मैं ने एक ऊँचे सुर की गायिका बनने की प्रतिभा दिखायी थी। लेकिन उस समय मैं शास्त्रीय शैली वाले ऑॉपेरा को पसंद नहीं करती थी। बाद में मैं संगीत कॉलेज में पढ़ने लगी। बाद में मुझे लगा कि शास्त्रीय संगीत सब से सुंदर है। इस के साथ मैं फिल्म संगीत, पॉप संगीत को भी पसंद करने लगी। इसलिए अब मैं विभिन्न शैलियों वाले संगीत को पसंद करती हूं। मुझे आशा है कि मैं सब से सुंदर गाना गा सकूंगी।

सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती अपनी वेब साइट पर विभिन्न देशों के लोगों के साथ संगीत की समस्या पर आदान-प्रदान करती हैं। वे संगीत से विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेम, शांति, दोस्ती का प्रचार करने की कोशिश कर रही हैं। वे एशिया की संस्कृति को भी बहुत पसंद करती हैं। सन् 2007 से वे चीन में अनेक बार प्रदर्शन करने के लिए आई हैं। उन्होंने सन् 2007 शांगहाई विश्व विशेष ऑलंपिक समारोह की समापन रस्म, सन् 2008 पेइचिंग आलंपिक समारोह और 2009 शांगहाई विश्व मेले की तैयारी गतिविधि में भाग लिया है।

चीन में विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लेना मेरे लिए बहुत सम्मानित बात है। चीन विश्व के लिए एक खुला देश है। चीनी लोग विश्व के विभिन्न देशों के साथ आदान-प्रदान करने की इच्छा रखते हैं। मैं चीन की संस्कृति को पसंद करती हूं। यहां आकर अपना कार्यक्रम पेश करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

इस बार शांगहाई विश्व मेले के मंच पर सुश्री ज्योर्जिया फुमान्ती ने पर्यटकों के लिए 10 से अधिक सुंदर गीत तैयार किए हैं। उन्हें आशा है कि सब लोग उन के साथ संगीत में प्रेम और जादू का अनुभव कर सकेंगे। (आवाज 7)

अच्छा श्रोता दोस्तो, आज का शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040