Web  hindi.cri.cn
शागंहाई विश्व मेले के नामीबिया हॉल से नामीबिया को जाने
2010-08-04 11:06:56
वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेला धूमधाम से चल रहा है। 3.28 वर्ग किलोमीटर वाले विश्व मेले के उद्यान में 246 देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों से आए डिजायन व विचारधारा एकत्र हुई है। यहां दक्षिण अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित नामीबिया का मंच भी है। चीन व विश्व के विभिन्न देशों के पर्यटक यहां आते हैं, जिससे नामीबिया दुनिया में जाना जाने लगा है।

शांगहाई विश्व मेले के नामीबिया राष्ट्र हॉल के प्रमुख प्रतिनिधि एच.पी. अशीक ने कहा कि नामीबिया ने वर्तमान विश्व मेले में काफी मेहनत की है। आशा है कि लोग विश्व मेले के जरिये नामीबिया को जान सकेंगे। उनके अनुसार,

हमने निर्णय लिया कि हम सक्रिय रूप से वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेले में भाग लेंगे। चूंकि यह चीन व नामीबिया के बीच गहरी मैत्री का प्रतिबिंब है। इसके साथ साथ, हम भी विश्व मेले के जरिये अपने देश की जनता व चीनी जनता, यहां तक कि विश्व के विभिन्न देशों की जनता के विकास व प्रगति व चुनौतियों का निपटारा करने आदि क्षेत्रों में आदान प्रदान व समझ को मजबूत कर सकेंगे।

नामीबिया राष्ट्र हॉल में प्रवेश करने के बाद हाथी के आकार वाले पत्थर, बंदर की आकृति वाले पेड़ व नामीबिया के कला-शिल्प आदि विशेष चीज़ों ने पर्यटकों को रहस्यमय अफ्रीका की ओर आकर्षित किया है। जीवन की विविधता को महसूस करें वर्तमान विश्व मेले के नामीबिया हॉल का मुख्य विषय है। विश्व मेले की नामीबिया यात्रा से पर्यटक परम्परागत जीवन तरीके, शहरी सड़कों में सुधार, मनुष्य व प्रकृति के बीच सामनजस्यपूर्ण सहअस्तित्व आदि नामीबियाई लोगों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को महसूस कर सकते हैं। इसके साथ साथ, नामीबिया के हिन्बा लोगों के निवास से राजधानी की वाणिज्यक सड़कों तक, परम्परागत संस्कृति से नवीन विज्ञान व तकनीक तक, नामीबिया में लोगों के जीवन की विविधता व प्रचुरता को पूर्ण रूप से प्रतिबिंबित किया गया है।

नामीबिया राष्ट्र हॉल में प्रवेश करने के बाद एक स्थानीय लड़का शानिका साम एच चीनी भाषा मेंपर्यटकों को नामीबिया की रेतीली वस्तु के ढांचे का परिचय देता है। उन्होंने कहा,

यह इमारत रेत से बनायी गयी है और इसमें तापमान हमेशा एकसमान रहता है। सर्दियों के मौसम में इसमें गर्मी होती है, जबकि गर्मियों के मौसम में इसमें ठंडक का अहसास होता है। इस तरह की इमारत बनाने में बहुत कम खर्च आता है। इसलिए, चाहे गरीब हो या धनी, सभी लोग इस तरह की इमारत बना सकते हैं।

शानिका साम नामीबिया राष्ट्र हॉल के एक कर्मचारी हैं। चीन में 6 साल तक पढ़ाई करने के बाद उनकी चीनी बहुत अच्छी है। नामीबिया राष्ट्र हॉल में साम अकसर मुस्कराते हुए हर एक पर्यटक का स्वागत करते हैं और उनके हर एक सवाल का जवाब देते हैं।

विश्व मेला एक छोटी सी पृथ्वी गांव की तरह है। पर्यटक यहां आराम से दुनिया की विभिन्न जगहों के प्राकृतिक दृश्य, संस्कृति व इतिहास की झलक देख पाते हैं।

चीन के शांगहाई यातायात विश्वविद्यालय से आये छात्र सुंग ने अभी अभी नामीबिया राष्ट्र हॉल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एक छात्र होने के नाते, उन्हें विदेश जाकर दौरा करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। लेकिन, विश्व मेले का दौरा करने से उन्हें विदेशों के बारे में कई जानकारियां मिल सकती हैं। उनके अनुसार,

विश्व मेले में मैंने दुनिया के विभिन्न स्थलों की संस्कृति, रीति रिवाज़ों व संबंधित देशों की जानकारियां पायी हैं। उदाहरण के लिए मेरी कल्पना में अफ्रीकी देशों में अर्थव्यवस्था बहुत विकसित नहीं है, वहां की जनता मुश्किल से जीवन बिताती हैं। लेकिन, मैंने अभी उनके द्वारा बनायी गयी नये आकार वाली इमारतों को देखा और मुझे लगा कि ये बहुत अच्छी इमारतें हैं, जो स्थानीय लोगों के जीवन में मदद दे सकती हैं।

वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेले का मुख्य विषय है बेहतर शहर, बेहतर जीवन । शांगहाई व नामीबिया की राजधानी सहयोगी शहर हैं। और सुन्दर शहरी जीवन का निर्माण करने में नामीबिया राष्ट्र हॉल के जिम्मेदार अशीक ने कहा कि दोनों शहरों के बीच सहयोग की भारी गुंजाइश है। उनके अनुसार,

मेरा विचार है कि हमारे अनेक क्षेत्रों में एक दूसरे से सीखने योग्य हैं। शांगहाई की आबादी लगभग 2 करोड़ है, जो एक अंतरराष्ट्रीय बड़ा नगर है, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोएक की आबादी केवल 3 लाख 50 हजार है। शांगहाई के पास विकसित यातायात नेट है, परिपक्व सूचना व्यवस्था है, जो अच्छी तरह यातायात के सुभीतापूर्ण प्रचलन को गारंटी दी जा सकती है। जब आपात घटना घटित होती, तो संबंधित कर्मचारी समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर निपटारा कर सकते है। इसके अलावा, सार्वजनिक सेवा के निर्माण में शांगहाई व विंडहोएक एक दूसरे से भी सीख सकते हैं। मुझे आशा है कि हम दोनों पक्ष हाथ मिलकर इस दिशा की ओर बढ़ सकेंगे।

नामीबिया राष्ट्र हॉल का दौरा करने वाले हर एक पर्यटक दो नामीबियाई लड़कियों टेनिया एवं सोनिया के हाथों से एक विशेष सील पा सकते हैं। पहली मई को विश्व मेले के खुलने से टेनिया व सोनिया नामीबिया राष्ट्र हॉल में लगभग चार हफ्तों तक काम कर चुकी हैं। यह उनकी पहली शांगहाई यात्रा है। हालांकि समय बहुत कम है, फिर भी शांगहाई ने उन्हें आकर्षित किया। टेनिया ने कहा कि वे दोनों शांगहाई पसंद करने लगी हैं। उनके अनुसार,

मैं शांगहाई से प्रेम करती हूं। मुझे यहां शॉपिंग करना पसंद है। मुझे यहां की सभी चीज़ें पसंद हैं। शांगहाई वासी बहुत स्नेहपूर्ण है और अकसर दूसरों को मदद देते हैं। मेरे लिए शांगहाई में ठहरना एक अविस्मर्णीय अनुभव होगा। मुझे आशा है कि शांगहाई व विंडहोएक विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे से सीख सकेंगे। मैं यह कहना चाहती हूं कि शांगहाई व विंडहोएक , हमें एक साथ मिलकर और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े।

अच्छा श्रोता दोस्तों, शांगहाई विश्व मेला दुनिया के विभिन्न स्थलों से आये पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। यदि आपको चीन की यात्रा करने का मौका मिला, तो जरूर रंगीन शांगहाई विश्व मेले का दौरा करें। शांगहाई आप लोगों का स्वागत करता है। विश्व मेला आप लोगों का गर्मागर्म स्वागत करता है।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040