श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, पहले हम विश्व मेले के बारे में एक खबर सुनें ।
शांगहाए विश्व मेले में 18 तारीख को श्रीलंका राष्ट्र भवन दिन का आयोजन था। श्रीलंका के प्रधान मंत्री जयरत्ने और शांगहाए के मेयर हान चन ने विश्व मेले के केन्द्र में आयोजित औपचारिक रस्म में अलग-अलग तौर पर संदेश दिए।
श्री हान चन ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के पिछले 53 सालों में चीन और श्रीलंका के संबंधों का स्वस्थ व सतत विकास हो रहा है , दोनों देशों ने सदिच्छापूर्ण आपसी सहायता और सदा की मित्रता को सुदृढ़ कर सहयोग संबंध को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। श्री लंका के राष्ट्र भवन दिन मंच के जरिए दोनों देश अपनी समझ और मित्रता को अधिक प्रगाढ़ करेंगे। उन्होने कहा कि श्री लंका राष्ट्र भवन दिन ने श्रीलंकाई जनता की शहरी समस्या को हल करने तथा वैज्ञानिक व सृजनात्मक तरीके से आधुनिक जीवन में सुधार लाने वाली प्रणाली ने हमें एक नवीन विचारधारा प्रदान की है।
श्री जयरत्ने ने कहा कि श्रीलंका विश्व का एक सबसे सुन्दर पर्यटन देश है, विश्व मेले में श्रीलंका की सुन्दरता अधिकाधिक लोगों को आकर्षित करेगी। उन्होने कहा कि श्रीलंका राष्ट्र भवन ने हमारे देश की स्थिति का गहराई से परिचय दिया है, इस राष्ट्र भवन के जरिए अधिकाधिक पर्यटकों को श्रीलंका में सैर-सपाटा करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। एक श्रीलंकाई नागरिक होने के नाते मैं बड़े गौरव के साथ बताना चाहता हूं कि मेरा देश पर्यटन और व्यापार के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है।
अच्छा श्रोता दोस्तों, अब हम शांगहाई विश्व मेले के बारे में एक रिपोर्ट सुनें। विश्व मेला दादी कही जाने वाली जापान की सुश्री यामादा टोमियो ने हाल में मीडिया से कहा कि मैं ने शांगहाई विश्व मेले के 374 संग्रहालयों की यात्रा की है। लोगों ने उन्हें विश्व मेले का सब से उत्साही समर्थक भी कहा है। 12 जून को शांगहाई विश्व मेले में जापानी संग्रहालय का राष्ट्रीय दिवस है। सुश्री यामादा टोमियो ने शांगहाई विश्व मेले के अंतर्राष्ट्रीय ब्रोडकास्ट केंद्र में हमारे सी.आर.आई के प्रोग्राम में भाग लिया। इस विश्व मेला दादी ने प्रसन्नता से कहा कि मैं ने शांगहाई विश्व मेले के 374 संग्रहालयों की यात्रा की है।
373 सग्रहालयों में कौन सब से अच्छा लगा। यह सवाल हमारी विश्व मेला दादी के लिए बहुत मुश्किल था। सुश्री यामादा टोमियो ने कहा कि वे शांगहाई विश्व मेले में जापानी संग्रहालय को सब से पसंद करती हैं।
मैं ने दो बार जापानी संग्रहालय की यात्रा की है। अगर आज भीड़ इतनी अधिक नहीं होती तो मैं जापानी संग्रहालय के राष्ट्रीय दिवस पर जापानी संग्रहालय की यात्रा पुनः करनी चाहती हूं। मैं ने देखा है कि इतने चीनी लोगों ने जापानी संग्रहालय की यात्रा की है। यह मेरे लिए बहुत खुशी और गौरव की बात है।
जापानी संग्रहालय की यात्रा करने के अनुभव के बारे में हमारी विश्व मेला दादी ने कहा
चीनी पर्यटक जापान के रोबोट, उच्च तकनीक के प्रति गहरी दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन मैं जापानी चाय आदि जापानी परंपरागत तकनीक और जापानी चीनी के सभ्यता के आदान-प्रदान को सब से अधिक पसंद करती हूं। मेरे विचार में लोगों के बीच संपर्क, एक दूसरे से सीखना और आदान प्रदान करना विश्व मेले का सब से बहुमूल्य धन है।
अन्य विभिन्न संग्रहालयों में सुश्री यामादा टोमियो चीनी संग्रहालय को सब से पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी आंखों से चीनी संग्रहालय के निर्माण को देखा है। उन्होंने कहा
चीनी संग्रहालय की इमारत सब से बड़ी और शानदार है। मैं उस के डिजाइनों को बहुत पसंद करती हूं। चीनी संग्रहालय के नीचे विभिन्न प्रान्त व शहरों के संग्रहालय स्थित हैं। देखने में लगता है जैसे चीन के विभिन्न प्रान्तों के लोग अपने देश का समर्थन कर रहे हैं। चीन में विभिन्न जातियां और विभिन्न सभ्यताएं हैं। सब लोगों ने एक होकर एक शानदार चीनी संग्रहालय का निर्माण किया है। चीनी संग्रहालय के निर्माण के समय मैं ने यहां आकर उसे देखा है। इसलिए इस संग्रहालय के प्रति मेरी विशेष भावना है।
सुश्री यामादा टोमियो ने जापान के आईजी विश्व मेले के आयोजन के समय 185 दिनों में 243 बार विश्व मेले के संग्रहालय क्षेत्र में प्रवेश किया। उन्हें आईजी विश्व मेले में उपस्थिति पुरस्कार भी दिया गया। शांगहाई विश्व मेले ने भी अपना पहला टिकट हमारी विश्व मेला दादी को दिया है। क्या वे शांगहाई विश्व मेले में उपस्थिति पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगी। सुश्री यामादो टोमियो ने कहा
अगर शरीर की स्थिति अच्छी है तो मुझे आशा है कि हर दिन शांगहाई विश्व मेले की यात्रा कर सकती हूं। शांगहाई विश्व मेले के कारण मेरा और शांगहाई शहर का घनिष्ठ संबंध बन गया है। विश्व मेला समाप्त होने के बाद मैं भी शांगहाई की यात्रा कर सकूंगी। मैं और मेरा परिवार शांगहाई शहर को पसंद करते हैं।
सुश्री यामादा टोमियो की विश्व मेले ने बड़ी मदद की है। सन् 2005 जापान के आईजी विश्व मेला आयोजित समय उन की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपने पति के साथ हर दिन विश्व मेले की यात्रा करने की कोशिश की। जिस से उन की शरीर की स्थिति भी अच्छी हो गयी। उन्होंने कहा कि वे शांगहाई विश्व मेले में खींची गयी तस्वीरों को पत्र बनाकर जापान के स्कूलों को देने को तैयार हैं। उन्हें आशा है कि बच्चे विश्व मेले को पसंद कर सकेंगे, हमारी पृथ्वी को पसंद कर सकेंगे और चीन जापान की दोस्ती को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकेंगे।
मैं विश्व मेले को धन्यवाद देना चाहती हूं। आईजी विश्व मेले की यात्रा से मेरा शरीर और अच्छा बन गया है। इस से मुझे जीवन की आशा पुनः प्राप्त हुई है। मैं और मेरे पति ज्यादा बच्चों को विश्व मेले की यात्रा करने में मदद देने को तैयार हैं।
अच्छा श्रोता दोस्तो, आज का शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)
















