Web  hindi.cri.cn
थाईवान के बुज़ुर्ग कलाकर छेन ह्वे और उनकी पत्नि छेन पि फ़ांग की कहानी
2011-07-07 16:47:58
श्रोता दोस्तो, क्या आपने चीन की काग़ज़ कटाई देखी है ? आम तौर पर लोग काग़ज़ को विशेष आकार के रूप में काटते हैं और खिड़कियों पर लगाकर सजाते हैं। आजके इस कार्यक्रम में मैं थाईवान के बुज़ुर्ग कलाकर छेन ह्वे और उनकी पत्नि छेन पि फ़ांग की कहानी सुनाऊंगी। सुनिये,काग़ज़ कटाई से जुड़ा उनका जीवन।

काग़ज़ कटाई की लोकप्रिय कला का चीन में लंबा इतिहास है।शिनच्यांग में 1500 साल पहले काग़ज़ कटाई की कला का पता चला। काफ़ी पहले से चीन में पेशेवर कारीगर काग़ज़ कटाई का काम करने लगे थे।ये शिल्पी हान भाषा के उच्चारण, संकेत और निहित अर्थ आदि माध्यमों से प्रकृति तथा जीवन में तरह-तरह के कागज कटाई के सुंदर चित्र बनाते थे।

कुछ साल पहले फ़ुच्यो में आयोजित थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों की काग़ज़ कटाई प्रदर्शनी के दौरान काग़ज़ कटाई के बहुत से शिल्पी फ़ुच्यैन प्रांत के संग्रहालय में जमा हुए।प्रदर्शनी हॉल में लगायी गयी वसंत की वापसी नामक एक काग़ज़ कटाई ने बहुत से दर्शकों को आकर्षित किया।वह इसी कारण से दूसरों से अलग दिख रहा था कि उसकी पृष्ठभूमि एक परंपरागत चीनी चित्र था।बाकी भाग भी रंगीन था।इस काग़ज़ कटाई को बनाने वाले है थाईपेइ से आये श्री छेन ह्वे।

परंपरागत काग़ज़ कटाई में सममिति,गैर-सममिति या आंशिक सममिति का इस्तेमाल किया जाता है।लेकिन मैंने इसे नया रुप दिया।इस में चीनी ब्रश ड्राइंग तथा काग़ज़ से वसंत आने का संकेत पेश किया गया है।मैं इस काग़ज़ कटाई से लोगों को यह बताना चाहता हूं कि वसंत आ गया है, और सारी दुनिया जीवन से भरी हुई है।

श्री छेन ह्वे के अनुसार उनकी काग़ज़ कटाई में तरह-तरह के काग़ज़ तथा भरपूर रंगों का उपयोग किया गया है,क्योंकि वे छोड़े गये रैपिंग पेपर में से उचित सामग्री चुनते है।

वसंत की वापसी नामक काग़ज़ कटाई में किसानों के मकान,गाय और बकरी पीले काग़ज़ काटकर बनाये गये हैं।इसके बाद ये सब उस परंपरागत चीनी चित्र के पृष्ठभूमि पर चिपकाये गये,जिसमें हरे रंग के ज़रिये वसंत के मौसम की सुंदरता दिख रही है।परंपरागत चीनी चित्र एवं काग़ज़ कटाई के उत्तम संयोग से देहाती दृश्य दर्शकों को दिखाई पड़ता है——गाय और बकरी खेतों में भटक रहे हैं,दूसरी तरफ़ ग्रामीण लोग खाना पका रहे हैं।धुआंरों से धुआं निकल रहा है।पूरे गांव में शांति छाई हुई है।

श्री छेन का और एक काग़ज़ कटाई चित्र है जिस का शीर्षक है आकर्षित पुस्तक व सुगंधित सब्ज़ी। इस चित्र में एक आधी खुली किताब के साथ-साथ गोभी व मिर्च भी दिखाई दे रहे हैं।छेव ह्वे को चीनी शास्त्रीय साहित्य से इसे बनाने की प्रेरणा मिली।उनका विचार है कि मनुष्यों के लिये अच्छी पुस्तकें और स्वादिष्ट सब्ज़ी दोनों जरुरी खुराक हैं।

श्री छेन ह्वे की काग़ज़ कटाई में परंपरागत चीनी चित्रकला का गुण भी मिलता है।जिसे देखकर उस चित्र को दर्शक याद रखते हैं।।चीन में एक कहानी है।थांग राजवंश के महान कवि ली पाए ने एक सपना देखा,जिसमें उनकी कलम पर फूल खिले हुए थे।जागने के बाद वे अनोखी कविताएं लिख सकते थे।छेन ह्वे ने मुस्कराते हुए कहा कि उन्हें अपनी कैंची वह कलम लगती है। काग़ज़ कटाई में कलाकार के विचार शामिल रहते है।काग़ज़ कटाई का मतलब सिर्फ़ एक एक ठोस चित्र बनाना ही नहीं बल्कि अपने जीवन का अनुभव उसमें डालना है।

श्री छेन की पत्नि छेन पी फ़ांग थाईपेइ में एक प्राईमरी स्कूल से सेवा निवृत्त हुई अध्यापिका हैं।अपने पति की तरह उन्हें भी काग़ज़ कटाई का बड़ा शौक है। वे पर्यावरण संरक्षण की विचारधारा व काग़ज़ कटाई को मिलाने में जुटी हैं।सुश्री छेन पी फ़ांग विज्ञापन काग़ज़ का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह की काग़ज़ कटाई पर्यावरण संरक्षण के लिये लाभदायक है और विशेष दिखती है।इन दोनों की एक समान रूचि है पुराने आखबार,पत्रिकाएं और विज्ञापन इकट्ठा करना। इसके बाद वे इन सामग्रियों के मूल आकार के अनुसार काग़ज़ कटाई करते हैं.जिससे पर्यावरण का लक्ष्य भी पूरा होता है और नई कलाकृति भी बनती है।उक्त दोनों काग़ज़ कटाई विज्ञापन से बनायी गयी हैं।सुश्री छेन ने हमें बताया

हम रीसाईक्ल्ड काग़ज़ और विज्ञापन काग़ज़ से काग़ज़ कटाई करते हैं।यानी डिपार्टमेंट स्टोर में मिले विज्ञापन का पूरी तरह प्रयोग करते हैं। ये काग़ज़ रंगबिरंगे होते हैं।इनसे काग़ज़ कटाई करना मुझे बहुत दिलचस्प लगता है।परंपरागत काग़ज़ कटाई में केवल एक रंग का काग़ज़ का इस्तेमाल किया जाता है।इन रंगीन विज्ञान वाले काग़ज़ों का उपयोग करके अधिक सजीव चित्र बनाए जा सकते हैं।

काग़ज़ कटाई का प्रचार करने की वजह से सुश्री छेन पी फ़ांग वर्ष 2009 में थाईपेइ की श्रेष्ठ नागरिक चुनी गयी। सुश्री छेन ने संवाददाता को बताया कि काग़ज़ कटाई उन के जीवन का एक भाग बन गया है।इस सुंदर चीज़ के साथ जीवन बिताना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।सुश्री छेन पी फ़ांग प्राईमरी स्कूलों व मीडिल स्कूलों में काग़ज़ कटाई के प्रसार में लगी हैं।

हम हर वर्ष काग़ज़ कटाई कक्षा के ज़रिये इस कला का प्रचार करते हैं।ताकि यह परंपरागत कला विरासत के रूप में आगे बढ़ सके।हम हर साल स्कूलों के उच्च कक्षाओं के छात्रों को भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।मैं इस कला की स्कूलों में जड़ लगाने के लिये कोशिश कर रही हूं।जबकि मेरे पति शिक्षा मंत्रालय में प्रसारण का काम कर रहे हैं।हम शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हैं।इसलिये हमारे काफ़ी विद्यार्थी हैं।इस कला को बचाने के लिये स्कूलों में संबंधित कक्षा स्थापित की गयी हैं।

श्री छेन ह्वे के अनुसार अब थाईवान में काग़ज़ कटाई अपने आपको सभ्य या शिष्ट बनाने का एक लोकप्रिय तरीका माना जाता है।अब थाईवान में कहीं भी काग़ज़ कटाई मिल सकती है।छेन ह्वे और उनकी पत्नि काग़ज़ कटाई का प्रसार करने के लिये प्रयास करते रहते हैं।

छेन ह्वे के शब्द

मैं प्रति दिन काग़ज़ कटाई बनाता हूं और सिखाता हूं।एक दिन में कम से कम एक चित्र बनाता हूं।यह मेरे जीवन का एक भाग है।अब मैं थाईवान के पुस्तकालयों में काग़ज़ कटाई बनाना सिखाता हूं।हमारे महान पूर्वजों की विरासत प्रदर्शित करना हमारा कर्तव्य है।इधर के सालों में हम काग़ज़ कटाई के प्रचार में लगे हैं।किन्डरगार्टन,प्राइमरी स्कूलों,मीडिल स्कूलों और कॉलेजों में भी काग़ज़ कटाई से संबंधित कक्षाएं स्थापित हुई हैं जिससे यह कला आम लोगों के बीच आ सकती है।वह अपनी भावना दिखाने का एक तरीका बन गयी है।

मुख्य भूमि तथा थाईवान की काग़ज़ कटाई के बीच विभिन्नता की चर्चा में श्री छेन ह्वे ने कहा कि चाहे मुख्य भूमि हो या थाईवान, इस परंपरागत कला की विरासत जिंदा रखने के लिये नवाचार बहुत अहम है।उनका मानना है कि दोनों तटों की काग़ज़ कटाई में समानता है,विविधता भी है।समानता यह है कि काग़ज़ कटाई से परंपरागत संस्कृति प्रदर्शित होती है।विभिन्नता यह है कि थाईवान में इस कला में नए तत्व शामिल हुए हैं।इसलिये ज़्यादा से ज़्यादा नये चित्र प्रस्तुत बनाए जा रहे हैं।जैसे परंपरागत चीनी ब्रश, ड्राइंग को काग़ज़ कटाई में मिलाया गया है।इससे संपन्न चित्र अधिक आकर्षित लगता है।काग़ज़ कटाई के माध्यम से चीनी संस्कृति का निहित अर्थ ज़्यादा लोगों की समझ में आने लगा है।चित्रों में जानवर व आदमी के पीछे कोई न कोई कहानी छिपी रहती है।

श्री छेन ह्वे ने कहा कि हरेक चित्र में कलाकार का विचार व्यक्त हुआ है।हरेक काग़ज़ कटाई खामोशी से कहानी सुना रही है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040