Web  hindi.cri.cn
जापान के उत्तर-पूर्वी समुद्रतटीय क्षेत्र में 77 शव बरामद हुए
2011-04-04 10:57:47

जापानी आत्मरक्षा दुकडियों और अमरीकी सैनिकों ने 3 अप्रैल को जापान में आए जबरदस्त भूकंप और सुनामी में लापता हुए लोगों के तलाश के लिए अपने बड़े पैमाने वाले अभियान को पूरा कर लिया।इस अभियान में 77 लोगों के शव बरामद किए गए।

एनएचके के अनुसार जापानी आत्मरक्षा टुकड़ियों और अमरीकी सैनिकों ने पहली अप्रैल को मिलकर जापान के उत्तर-पूर्वी समुद्रतटीय इलाके में,जहां पिछले महीने जबरदस्त भूकंप और सुनामी आई थी,लापता हुए लोगों को तलाशने का अभियान शुरू किया था।इस 3 दिवसीय अभियान में 120 विमानों,60 युद्ध पोतों और 25 हजार सैनिकों ने भाग लिया,जापान के समुद्र सुरक्षा ब्यूरो,पुलिस और अग्निशमन विभाग भी इस में शरीक हुए।

अभियान इवाटे केन से फुकुशिमा केन तक समुद्रतटीय इलाके और समुद्र-तट से कोई 20 कि.मी के जलक्षेत्र में चलाया गया,लेकिन फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र के निकट 30 कि.मी की परिसर को अभियान से बाहर किया गया।

जापान में भूकंप और सुनामी आए 3 सप्हात हो चुके हैं,लेकिन अब भी बहुत से समुद्रतटीय क्षेत्र जलमग्न हुए हैं।ढेर सारे मलबों की वजह से तलाशी-अभियान में बड़ी से बड़ी दिक्कतें आई हैं।वैसे तो जापानी आत्मरक्षा टुकड़ियां इस अभियान को जारी रखेंगी,पर तलाशी का दायरा कम किया जा सकता है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040