चीन 14 अप्रैल को हैनान प्रांत के सानया शहर में ब्रिक्स देशों के नेताओं की तीसरी वार्ता आयोजित करेगी। राष्ट्रपति हु चिनथाओ इस की अध्यक्षता करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता च्यांगय्वू ने 31 मार्च को इस बात की पुष्टी की।
ब्राजील के राष्ट्रपति दील्मा रोऊस्सेफ़, रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा वार्ता में भाग लेंगे और वे अंतरराष्ट्रीय स्थिति, अर्थव्यवस्था, वित्त व विकास आदि मामलों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे साथ ही भविष्य में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की परियोजना बनाएंगे।
(हैया)















