जापानी रक्षा मंत्री टोसिमी किटाज़ावा ने 19 मार्च को कहा कि आत्मरक्षा बल व अग्निशमन विभाग ने पिछले कई दिनों में परमाणु बिजली घर के जनरेटर-सैटों में लगातार पानी भराकर उपलब्धि हासिल की। उधर जापानी विदेश मंत्री तकेआकी मात्सुमोटो ने जापान के भूकंपग्रस्त क्षेत्रों की मदद के लिए चीन को धन्यवाद दिया।
टोसिमी किटाज़वा ने कहा कि आत्मरक्षा बल ने 19 मार्च की सुबह हेलीकाप्टर से फुकुशिमा परमाणु बिजली संयंत्र के ऊपर तापमान माप लिया। जिसके मुताबिक नंबर 1 से 4 तक के जनरेटर-सैटों का बाहरी तापमान सौ डिग्री सेल्शियस से कम है। मतलब है कि पिछले कई दिनों में आत्मरक्षा बल व अग्निशमन विभाग द्वारा जनरेटर-सैटों पर लगातार पानी भराने वाली कार्रवाई का परिणाम निकला और इस प्रकार का तरीका जारी रहेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 18 मार्च को जिनेवा में कहा कि निभिकीय बिजली घर से 30 किमोमीटर दूर के दायरे में परमाणु विकिरण कम है, लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं होगा।
उधर जापानी विदेश मंत्री तकेआकी मात्सुमोटो ने शिन्ह्वा समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भूकंप आने के बाद चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ और प्रधानमंत्री वन च्यापाओ समेत चीनी नेतारगण और जनता ने जापान के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही राहत दल, सामग्री व पैसे भी भेजे। उन्होंने जापान सरकार व जापानी जनता की ओर से चीन को धन्यवाद दिया।
(दिनेश)















