Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका ने जापान में फंस पड़े अपने नागरिकों को वापस बुलाने के लिए विशेष विमान भेजा
2011-03-17 12:48:17

श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजापक्सा ने 16 तारीख़ को नागरिक उड्डयन विभाग को विशेष विमान भेजकर जापान में भूकंप,सुनामी व परमाणु रिसाव से ग्रस्त श्रीलंकाई नागरिकों को वापस लौटाने का आदेश दिया।

स्थानीय मिडिया के मुताबिक श्रीलंका के नागरिक उड्डयन विभाग के उप निदेशक प्रियंकर जयरटना ने बताया कि राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक उस दिन जापान में फंसे पड़े श्रीलंकाई लागों को वापस लौटाने के लिये टोक्यो के नारिता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विशेष विमान भेजे गये। दोनों विमान 17 तारीख़ को श्रीलंका वापस आ का अनुमान है। साथ ही एयर श्रीलंका ने भी घोषणा की कि 17 तारीख़ से ही टोक्यो व कोलंबो के बीच विशेष उड़ान सेवा शुरू होगी, विमान हर रोज़ दोपहर बाद जापान से रवाना होगा और अगले दिन सुबह कोलंबो पहुंचेगा।

इसके अलावा जापान में स्थित श्रीलंकाई दूतावास ने इस से पहले जानकारी दी कि 16 तारीख़ तक जापान में किसी श्रीलंकाई लागों की मौत या घायल होने की ख़बर नहीं मिली है। अब दूतावास अपने नागरिकों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा हुआ है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040