फुकुशिमा केन में नाभिकीय इंधन रिसाव कांड की गंभीरता व अनिश्चितता के मद्देनज़र जापान स्थित चीनी दूतावास ने 15 मार्च को आपात विज्ञप्ति जारी कर भूकंपग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे चीनियों से देश वापस लौटने की अपील की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दूतावास और निकाटा स्थित कौंसुलेट भूकंपग्रस्त क्षेत्रों से चीनियों को स्वैच्छिक रूप से हटाएंगे।
इसके अलावा, कजाखस्तान, थाईलैंड और रोमानिया ने भी जापान में राहत सामग्री भेजी है और अपने नागरिकों से देश वापस लौटने की अपील की है।
(ललिता)















