इजराइल के वित्त मंत्री श्री युवेल स्टेइनिद्ज़ ने 6 तारीख को शांगहाई में कहा कि यहूदी लोग दूसरे विश्व युद्ध के दौरान शांगहाई निवासियों के एहसान को याद रखेंगे और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे मजबूत करना चाहते हैं।
श्री स्टेइनिद्ज़ ने हमारे संवाददाता के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा कि यहूदी जाति यह कभी नहीं भूलेगी कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, शांगहाई नागरिकों ने यहूदियों को बचाने की कोशिश की थी। यहूदी लोग अभी भी साफ-साफ याद करते हैं कि शांगहाई निवासियों ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कुल मिलाकर लगभग 30 हजार यहूदियों को बचाया था। इजराइल व चीन, खासकर इजराइल व शांगहाई के बीच घनिष्ठ संबंध है।
साथ ही श्री स्टेइनिद्ज़ ने यह भी कहा कि शांगहाई विश्व मेले के जरिये इजराइल का प्रतिनिधि मंडल चीन में विज्ञान व तकनीक आदि क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों का प्रसार करना चाहता है। इजराइल आशा करता है कि वह दुनिया के दो पुराने राष्ट्र---चीनी राष्ट्र एवं यहूदी राष्ट्र के बीच संस्कृति, अर्थतंत्र, पर्यटन व वाणिज्य के बीच सहयोग को मजबूत करेगा।
6 तारीख को इजराइल का राष्ट्र हॉल दिवस है। इसी दिन, इजराइली वित्त मंत्री समेत अनेक इजराइली राजनयिक राष्ट्र हॉल दिवस की रस्म में उपस्थित हुए।(श्याओयांग)















