शांगहाई विश्व मेले के मामलात व समन्वय ब्यूरो के टिकट केंद्र से मिली खबर के अनुसार, 4 तारीख तक शांगहाई विश्व मेले की कुल मिलाकर 3 करोड़ 31 लाख 10 हजार टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिन में 2 करोड़ 39 लाख 60 हजार व्यक्तिगत टिकटें और 91 लाख 50 हजार टीम टिकटें शामिल हैं। इस के साथ ही शांगहाई वासियों को टिकटें मुफ्त भी मिलेंगी। इस तरह हाल में विश्व मेले के दर्शकों की संख्या 4 करोड़ से ज्यादा होने की संभवाना है।
शांगहाई विश्व मेले के प्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि शांगहाई विश्व मेला 184 दिनों तक चलेगा, फिर भी चूंकि दर्शकों की संख्या ज्यादा है और अगर ज्यादातर दर्शक अंतिम समय में दौरे पर जाएंगे, तो उद्यान में बहुत भीड़ होगी। इसलिए, उन्होंने आशा जताई की कि दर्शक उचित प्रबंध करके ठीक समय पर दौरा करेंगे।(श्याओयांग)















