Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले में सूचनाकरण व शहरी विकास का मंच आयोजित होगा
2010-05-05 19:02:34

चीन के वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेले का पहला मंच यानि सूचनाकरण व शहरी विकास मंच मई की 15 से 16 तारीख तक चच्यांग प्रांत के नींगबो शहर में आयोजित होगा।

इस मंच का मुद्दा आर्थिक भूमंडलीकरण की पृष्ठभूमि में शहर का प्रबंध, शहरी जीवन व शहरी मिलन पर केंद्रित होगा, और सूचना तकनीक के विकास में शहर का भविष्य दिखाया जाएगा।

अभी तक 20 देशों से आए 65 अधिकारियों, सूचनाकरण के वरिष्ठ विशेषज्ञों, विद्वानों व उद्यमियों ने मंच पर भाषण देने या चर्चा करने की पुष्टि की है। चर्चा के विषय में आने वाली पीढ़ी के सूचनाकरण व्यवसाय में बदलाव और सूचना का आगामी वातावरण आदि शामिल हैं।

प्रदर्शनी, मंच व गतिविधि वर्ष 2010 के शांगहाई विश्व मेले के तीन महत्वपूर्ण भाग हैं। उन में मंच विश्व मेले का मुद्दा दिखा सकते हैं। वह न सिर्फ़ विश्व मेले की भावना को प्रदर्शित कर सकता है, बल्कि विश्व मेले के भविष्य को दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। शांगहाई विश्व मेले के दौरान एक शिखर मंच व छह साधारण मंच आयोजित किये जाएंगे। साधारण मंच क्रमशः निंगबो, सूचो, वूशी, नांनचिन, शाओशिंग व हांगचो छह शहरों में आयोजित होंगे।(चंद्रिमा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040