वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेले का प्रथम राष्ट्र हॉल दिवस अल्बानियाई राष्ट्र हॉल दिवस 5 तारीख को उद्घाटित हुआ।
शिनह्वा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अल्बानियाई राष्ट्र हॉल दिवस की गतिविधि में दर्शक न केवल अल्बानिया के रंगीन जातीय नृत्यगान को देख सकते हैं, बल्कि हॉल में प्रदर्शित भूमध्य सागर के सुंदर दृश्य भी देख सकते हैं और अल्बानिया के रीति रिवाज़ों को भी देख सकते हैं।
अल्बानियाई हॉल युरोप के संयुक्त हॉल में स्थित है, जिस में उच्च विज्ञान व तकनीक के प्रदर्शन से दर्शकों को मूल वास्तु मॉडल एवं आधुनिक वीडियो प्रदर्शन दिखाया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, शांगहाई विश्व मेले के आगामी 6 महीनों में क्रमशः सौ राष्ट्र हॉल दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।(श्याओयांग)















