चीन के प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने 14 मार्च को पेइचिंग में कहा कि चीन कोपेनहेगन सम्मेलन के प्रस्ताव का समर्थन करता है और चीन विभिन्न देशों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक पूर्णाधिवेशन समाप्त होने के बाद श्री वन च्या पाओ ने चीनी व विदेशी संवाददाताओं के साथ मुलाकात की। किसी संवाददाता के पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोपेनहेगन सम्मेलन के आयोजन के दौरान चीन प्रतिनिधि मंडल ने बहुत से काम किए हैं।सम्मेलन के कठिन दौर से गुजरने के समय कई देशों के नेता वापस लौटने को तैयार थे, लेकिन चीन ने मध्यस्थता के लिए विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत की और अंत में कोपेनहेग समझौता संपन्न हो पाया।श्री वन च्या पाओ ने कोपेनहेगन सम्मेलन के दौरान चीनी प्रतिनिधि-मंडल के कथित घमंडी रवैए का स्पष्टीकरण किया
श्री वन च्या पाओ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मानव के अस्तित्व, विभिन्न देशों के हितों और विश्व में निष्पक्षता और न्याय से संबंधित है। चीन साझे पर फर्क होने वाले कर्तव्य की नीति पर कायम है और विभिन्न देशों के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।(देव)















