चीनी रेल मंत्रालय के उपमंत्री वांग ची क्वो ने 13 मार्च को पेइचिंग में कहा कि वर्तमान चीन में प्रयोग में लायी गयी हाई स्पीट रेल लाइनों की कुल लंबाई 6552 किलोमीटर पहुंच गयी, जो विश्व के पहले स्थान पर है।
वांग ची क्वो ने 11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के तीसरे वूर्णाधिवेश के न्यूज़ केंद्र में आयोजित सामूहिक इन्टरव्यू में कहा कि चीन में हाई स्पीट रेलमार्ग की स्थिति आम तौर पर अच्छी रही है । पहले, इस के संस्थापनों की गुणवत्ता विश्वासनीय है। दूसरे, परिवहन सुरक्षित व स्थिर है, कोई दुर्घटना नहीं हुई। तीसरे, उस की संचालन स्थिति भी बेहतर है।
साथ ही वांग ची क्वो ने कहा कि वर्तमान में सारे देश के रेल मार्गों पर हर रोज 773 हाई स्पीट ट्रेन चलती हैं। आगामी कई वर्षों में चीन के हाई स्पीट रेल मार्गों का निर्माण जोरों पर होगा । वर्ष 2020 तक चीन में नयी निर्मित हाई स्पीट रेल लाइनों की कुल लंबाई 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा पहुंचेगी।(चंद्रिमा)















