Web  hindi.cri.cn
चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के मौजूदा वार्षिक सम्मेलन में व्याप्त नया वातारण
2010-03-13 18:25:26

दोस्तो , चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी का वार्षिक सम्मेलन 13 मार्च को पेइचिंग में संपन्न हुआ । इस दस दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के दौरान समूचे चीन से आये दो हजार से अधिक सदस्यों ने सकारात्मक रुप से विचार विमर्श किया और राजकीय मामलों के निपटारे में सुझाव भी दिये , जिस से इस वार्षिक सम्मेलन के पूर्वनिर्धारित सभी कार्यक्रम पूरी हो गये । सम्मेलन की पूरी प्रक्रिया का सिंहावलोकन करते हुए यह पता चला कि सदस्यों में बहुत से नये चेहरे भी प्रकाश में आये हैं ।

तिब्बती लामा बौद्ध धर्म के नेता 11 वें पचन अरदनी प्रथम बार चीनी राजनीतिक मंच पर नजर आये हैं , इसलिये वे मौजूदा वार्षिक सम्मेलन में सब से आकर्षित हुए हैं । मात्र 20 वर्षिय पचन अरदनी गत फरवरी में चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी का नया सदस्य निर्वाचित हुए । उन्हों ने बड़ी नम्रता से अपना अनुभव बताते हुए कहा मौजूदा वार्षिक सम्मेलन में बहुत सी नयी चीजें सीखनी हैं , मैं ने देखा है कि सभी सदस्यों ने सम्मेलन में अपनी राय पेश की है , राजकीय मामलों के निपटारे में सक्रिय रुप से भाग लिया है और व्यापक जन समुदाय की और अच्छी सेवा करने के लिये पार्टी व सरकार को अपना सुझाव दिया है । मैं नया हूं , बहुत ज्यादा चीजें सीखने की जरूरत है ।

धार्मिक ग्रुप के विचार विमर्श के दौरान पचन अरदनी ने जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य के दायित्व के बारे में कहा है कि यह जरूरी है कि आम लोगों की मुश्किलों व समस्याओं को संबंधित सरकारी विभागों को बताया जाये और उन की आवाज उठायी जाये , साथ ही पार्टी व देश की विभिन्न नीतियों पर अच्छी तरह अमल किया जाये , ताकि व्यापक जन समुदाय समाजवादी श्रेष्ठता और सुधार व खुलेपन के उपलब्धियों का पूर्ण रूप से उपभोग कर सके ।

इटरनेट के विकास के चलते अधिकाधिक सदस्यों ने नेट के जरिये जन समुदाय के साथ सम्पर्क बरकरार रखकर सुझाव जुटा दिये हैं । चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य व चित्रकार हो श्वी फ़ा इस बार नवीनतम नेट आदान प्रदान मंच से जुटाये सुझाव लाये हैं ।

उन का कहना है कि मैं ने माइक्रो ब्लोगगींग के माध्यम से जन जीवन व लोकतंत्र के बारे में जन समुदाय की चिन्ताओं से परिचित हूं , मैं ने इन चिन्ताओं को सुव्यवस्थित रुप से कलमबंद कर दिया है और मौजूदा वार्षिक सम्मेलन के दौरान भिन्न भिन्न माध्यमों के जरिये आम लोगों की चिन्ताएं बता दी हैं , मेरा विचार है कि यह राजनीकित सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य की हैसियत से मेरा मूल फर्ज है ।

मौजूदा वार्षिक सम्मेलन में पांच हजार से अधिक प्रस्ताव पेश हुए हैं , जिन में देश , क्षेत्र व व्यवसाय जैसे समग्र व रणनीतिक प्रस्ताव पहले से काफी अधिक हो गये हैं । बहुत से सदस्यों ने कम कार्बन विकास पर अपना नया विचार पेश किया है । चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य व प्रसिद्ध आर्थिक शास्त्री ली ताओ ख्वे ने यह सुझाव दिया है मेरे ख्याल से कम कार्बन अर्थतंत्र को राष्ट्रीय नीति का रुप दिया जायेगा , मेरा सुझाव है कि कम कार्बन अर्थतंत्र को लेकर सिलसिलेवार वित्तीय व मैद्रिक भत्ता नीतियां निर्धारित की जाये , ताकि हमारे उपक्रमों व विभिन्न शहरों को कम कार्बन विकास रास्ता अपनाने के लिये प्रोत्साहन दिया जाये और कम कार्बन विकास रास्ते पर हमारे आर्थिक विकास का स्तर उन्नत किया जाये ।

चीन के हाई नान प्रांतीय सुधार व विकास अनुसंधान प्रतिष्ठान के कार्यकारी प्रधान छी फू लिन ने कहा कि कम कार्बन अर्थतंत्र नये दौर के अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि बिंदु व प्रतिस्पर्द्धा बिंदु बन रहा है । चीन को इस मौके को गिरफ्ट में बांधना ही होगा । उन्हों ने कहा कि कम कार्बन अर्थतंत्र एक नये आकार वाला आर्थिक विकास व जीवन फारमूला है । चीनी तकनीकी क्रांति और ईजात बड़ी हद तक इसी कम कार्बन आर्थिक युग के आगमन को गिरफ्त में बांधना अत्यावश्यक है , साथ ही इसे प्रेरक शक्ति को बनाकर नये ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिक कार्य बनाकर तकनीकी आविष्कार व तकनीकी क्रांतिकारी प्रक्रिया को बढावा दिया जाएगा ।

मौजूदा वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न दलों , संगठनों , जातियों व विभिन्न जगतों से आये सदस्यों ने सामाजिक व आर्थिक विकास के भारी मामलों पर अपनी राय पेश की और बढ़िया सुझाव दिये ।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040