चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन यानी सीपीपीसीसी की 11वीं राष्ट्रीय कमेटी का तीसरा सम्मेलन 13 तारीख की सुबह पेइचिंग में संपन्न हुआ। श्री हू चिनथाओ, श्री वू पांगक्वो, श्री वन च्यापाओ एवं श्री जा छींगलीन आदि चीनी नेता समापन समारोह में उपस्थित हुए ।
सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष जा छींगलीन ने समापन समारोह में भाषण देते समय बताया कि वर्तमान सम्मेलन के दौरान, सदस्यों ने इस वर्ष के आर्थिक व सामाजिक विकास के लक्ष्य , मिशन एवं प्रमुख कार्यों , आर्थिक विकास के तौर तरीकों के परिवर्तन को बढ़ाने, अर्थतंत्र के अपेक्षाकृत तेज़ व स्थिर विकास को बरकरार रखने, जन जीवन का सुधार करने, सामाजिक सामंजस्य की रक्षा करने, प्रमुख क्षेत्रों व कुंजीभूत कड़ियों के रुपांतरण को बढावा देने और विदेशों के लिए खुले द्वार का और विस्तार करने पर विचार विमर्श किया, सामंजस्य को बढ़ाने, जन जीवन को समद्ध बनाने एवं उदार नीति बरकरार रखने का सुझाव पेश किया और महत्वपूर्ण सवालों का निर्णय लेने में अहम भूमिका अदा की है। सम्मेलन के दौरान, सदस्यों ने कुल मिलाकर 5430 प्रस्तावों को पेश किया है, जिन में से 869 आम जन जीवन से संबंधित हैं और 5263 प्रस्तावों का कार्यान्वयन करने का निर्णय लिया जा चुका है। सदस्यों ने कुल 760 भाषण दिये।
श्री जा छींगलीन ने बताया कि इस वर्ष सीपीपीसीसी के कार्य में आर्थिक विकास के तौर तरीकों के परिवर्तन पर ज्यादा ध्यान देगा, अर्थतंत्र के अपेक्षाकृत स्थिर व तेज़ विकास को बरकरार रखने तथा 12वीं पंचवर्षीय योजना बनाने में उत्पन्न समस्याओं पर गहन रुप से समीक्षा करेगा और और ज्यादा अच्छे सुझाव पेश करेगा। सीपीपीसीसी रोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, मकान, पर्यावरण संरक्षण, आय वितरण, आपदा के बाद पुनःनिर्माण आदि जन जीवन से संबंधित समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देगा, हांगकांग, मकाओ व थाईवान के देसबंधुओं के साथ आदान प्रदान व सहयोग को मजबूत करेगा और सीपीपीसीसी के सार्वजनिक विदेशी संपर्क को बढ़ाएगा।
समापन समारोह में सीपीपीसीसी ने श्री ह होह्वा को सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय कमेटी का उपाध्यक्ष चुना और मतदान से सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय कमेटी की कार्य रिपोर्ट, प्रस्ताव जांच रिपोर्ट एवं वर्तमान सम्मेलन के राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया।(श्याओयांग)















