Web  hindi.cri.cn
खुशहाल समाज के निर्माण की प्रकिया में देश की समृद्धि व सेना की मजबूती का एकीकरण होना चाहिए:हू चिन थाओ
2010-03-12 19:18:59
शिनह्वा समाचार एजेंसी के अनुसार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महा सचिव, चीनी राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष हू चिन थाओ ने 12 मार्च को पेइचिंग में बल देकर कहा कि खुशहाल समाज के निर्माण की प्रकिया में देश की समृद्धि व सेना की मजबूती का एकीकरण होना चाहिए।

हू चिन थाओ ने उसी दिन आयोजित 11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के तीसरे पूर्णाधिवेशन में चीनी मुक्ति सेना के प्रतिनिधि मंडल के पूर्णाधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने प्रतिनिधियों के भाषण सुनकर कहा कि हमारे लिये यह जरूरी है कि राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति के विकास व बदलाव को अच्छी तरह से समझा जाये , चतुर्मुखी सुरक्षा विचार को मजबूत किया जाये , विकास को प्राथमिक कार्य माना जाये , देश की प्रभुसत्ता व सुरक्षा को पहले स्थान पर रखा जाये , आर्थिक निर्माण व प्रतिरक्षा के निर्माण का प्रबंध किया जाये , और खुशहाल समाज के निर्माण की प्रक्रिया में देश की समृद्धि व सेना की मजबूती का एकीकरण किया जाय़े ।(चंद्रिमा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040